पाली कांग्रेस भवन में सोमवार को जिलाध्यक्ष पद के लिए आवेदन लेते हुए पाली जिलाप्रभारी मंत्री हरीश चौधरी और गीता भुक्कल प्रभारी संगठन सृजन पाली।
पाली शहर के कांग्रेस कार्यालय में सोमवार को कांग्रेसियों की भीड़ रही। जिलाध्यक्ष बनने के लिए 20 से ज्यादा कांग्रेस नेताओं ने दावेदारी पेश करते हुए अपने फॉर्म भरकर पाली जिलाप्रभारी मंत्री हरीश चौधरी और गीता भुक्कल प्रभारी संगठन सृजन पाली को सौंपे है। व

पाली कांग्रेस कार्यालय के बाहर लगी कांग्रेसजनों की भीड़।
बता दे कि तीन पेज का फॉर्म है। जिसमें आवेदन करने वालों को अपने बारे में सारी जानकारी भरनी होगी। जिसमें बताना होगा की पार्टी में किस-किस पद पर रहकर उन्होंने सेवा की। इसके साथ ही यह भी सवाल किया गया है कि वे जिलाध्यक्ष चुने जाते है तो पार्टी को पाली जिले में मजबूत करने को लेकर क्या कदम उठाएंगे आदि। बता दे कि जिस तरह कांग्रेस जिलाध्यक्ष बनने के लिए कांग्रेसी उत्साह दिखा रहे है। उसको देखते हुए लगता कि 20 अक्टूबर तक करीब 50 जने जिलाध्यक्ष बनने के लिए अपनी दावेदारी पेश करते हुए फॉर्म भरेंगे।
नहीं मिलने दिया तो कुछ कांग्रेस नेताओं ने जताई नाराजगी पाली कांग्रेस के SC/ST मोर्चा के जिलाध्यक्ष रतन उदेश, ताराचंद टांक सहित कई कांग्रेस नेताओं ने प्रभारी मंत्री से मुलाकात नहीं होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि वे तीन घंटे से मिलने के लिए इन्तजार कर रहे थे। लेकिन उन्हें मिलने नहीं दिए गया। जबकि वे पार्टी में अच्छे पदों पर अपनी सेवाएं दे रहे है। जिलाध्यक्ष कोई भी चुना जाए लेकिन हम पार्टी के वफादार सिपाई है। एक बार हमसे भी मशविरा करना चाहिए था। मामले में कांग्रेस के जिलाप्रभारी हरीश चौधरी ने कहा कि आज समय कम था। अभी ब्लॉक लेवल पर भी मीटिंग होगी। ऐसे में संबंधित ब्लॉक के कांग्रेस नेताओं से वहां मुलाकात कर उनकी शिकायत दूर कर देंगे।

पाली कांग्रेस कार्यालय के बाहर लगी कांग्रेसजनों की भीड़।
इन नेताओं ने जिलाध्यक्ष बनने के लिए जमा करवाया फॉर्म प्रदीप हिंगड़, अजीज दर्द, प्रवीण कोठारी, महावीरसिंह सुकरलाई, चुन्नीलाल चाड़वास, शिशुपाल सिंह राजपुरोहित, भूरा राम सीरवी बूसी, नीलम बिड़ला, मंगलाराम चौधरी, हरीशंकर मेवाड़ा, सुमेरसिंह मनवार, हकीम भाई, जोगाराम सोलंकी मोहन हटेला, भैरूसिंह सोनाणा, ऐश्वर्या सांखला, सूरबाला काला, राजू लहर सोजत, भीकाराम सीरवी सोजत, रफीक चौहान सहित और भी कई कांग्रेस नेता है जो कांग्रेस जिलाध्यक्ष बनने की मंशा रखते है।
कांग्रेस के प्रति कार्यकर्ताओं में उत्साह गीता भुक्कल प्रभारी संगठन सृजन पाली ने कहा कि जिलाध्यक्ष बनने के लिए 20 से ज्यादा लोगों ने अपने आवेदन भरकर जमा करवाएं है और कई जने आवेदन फॉर्म लेकर गए है। अभी ब्लॉक स्तर पर भी मीटिंग कर आवेदन लिए जाएंगे। जिस तरह का कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह है। उसे देखकर लगता है कि पाली में कांग्रेस को लेकर सभी कार्यकर्ता एकजुट हो रहे है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments