☜ Click Here to Star Rating


दौसा कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय साप्ताहिक समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने अधिकारियों को कई निर्देश दिए।

दौसा कलक्ट्रेट सभागार में सोमवार को जिला स्तरीय अधिकारियों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक में कलेक्टर देवेन्द्र कुमार ने कई मुद्दों पर चर्चा कर संबंधित अधिकारियों को योजनाओं के क्रियान्वयन की गति बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीण सेवा शिविर अभियान के

.

एमपी-एमएलए लेड के कार्यों की समीक्षा

कलेक्टर ने एमपी-एमएलए लेड के कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि जिन कार्यों की तकनीकी, प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृतियां जारी हो गई है, उन्हें तुरंत चालू कराकर तीव्र गति से कार्य पूर्ण कराएं। जो कार्य पूर्ण हो गए हैं, उनके पूर्णता प्रमाण पत्रा (सीसी) शीघ्र भिजवाएं। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नरेंद्र कुमार मीणा ने सार्वजनिक निर्माण विभाग, विद्युत, शिक्षा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सहित अन्य विभागों की विभागवार प्रगति से अवगत कराया।

परिवादों का जल्द निस्तारण हो

कलेक्टर ने मुख्यमंत्री कार्यालय से प्राप्त प्रकरण, राजस्थान सम्पर्क, सीपी ग्राम एवं सीएमआईएस पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों के निस्तारण की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को निस्तारण करने और कलेक्टर कार्यालय में होने वाली जनसुनवाई में प्राप्त होने वाले प्रकरणों को निश्चित समय सीमा में निस्तारित करने के निर्देश दिए।

बैठक में डीएफओ अजित उचोई, एडीएम दौसा रामस्वरूप चौहान, एडीएम लालसोट मनमोहन मीणा, जिला परिषद सीईओ नरेंद्र कुमार मीणा, एएसपी गुरूशरण राव, एसडीएम संजू मीणा, नगर परिषद आयुक्त कमलेश मीणा सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading