☜ Click Here to Star Rating


कायस्थ समाज को संगठित, आत्मनिर्भर और तकनीकी रूप से समृद्ध बनाने के उद्देश्य से जयपुर में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा (एबीकेएम) द्वारा आयोजित भव्य कार्यक्रम में राष्ट्रीय नेतृत्व ने कई प्रभावशाली घोषणाएं कीं। समाज के हित में ‘के कार्ड’ योजना का डिजिटल म

.

राष्ट्रीय अध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में ‘के कार्ड’ योजना की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया- यह कार्ड प्रत्येक कायस्थ परिवार को एक संगठित पहचान देगा, जिससे सामाजिक, शैक्षिक और व्यावसायिक योजनाओं में उन्हें प्राथमिकता मिलेगी। कार्ड में ब्लड ग्रुप, इमरजेंसी कॉन्टैक्ट और अन्य जरूरी विवरण शामिल होंगे, जो संकट के समय मददगार साबित हो सकते हैं। यह एक ऐसा प्लेटफॉर्म बनेगा, जो युवाओं को समाज के अनुभवी उद्यमियों और मार्गदाताओं से जोड़ने में मदद करेगा। साथ ही, ‘के कार्ड’ धारकों को विवाह सम्मेलन, रोजगार मेला और शैक्षिक सेमिनार जैसे आयोजनों में विशेष आमंत्रण मिलेगा।

राजस्थान कायस्थ महिला शक्ति के गठन की घोषणा राष्ट्रीय महामंत्री कृष्ण कुमार श्रीवास्तव ने कार्यक्रम के दौरान ‘राजस्थान कायस्थ महिला शक्ति’ के गठन की घोषणा की। उन्होंने कहा कि समाज की अस्मिता की रक्षा और नेतृत्व में महिलाओं की भागीदारी अनिवार्य है। इसके साथ ही उन्होंने यह आह्वान भी किया कि समाज के सफल उद्यमी आगे आकर युवाओं के व्यवसायिक प्रयासों को सहयोग दें, ताकि कायस्थ युवा आत्मनिर्भर बन सकें और समाज की आर्थिक रीढ़ मजबूत हो। महिला शक्ति संगठन को ब्लॉक स्तर तक सक्रिय करने और महिला नेतृत्व के प्रशिक्षण पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही, ‘के कार्ड’ धारकों में से मेधावी विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा हेतु छात्रवृत्ति देने का प्रस्ताव सामने आया। वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य, कानूनी परामर्श व संवाद के अवसर प्रदान करने हेतु वरिष्ठ नागरिक सहयोग केंद्र स्थापित करने की अनुशंसा की गई।

इस प्रेरणास्पद आयोजन की शुरुआत श्रीचित्रगुप्त ज्ञान मंदिर में भगवान चित्रगुप्त की पूजा और दीप प्रज्ज्वलन से हुई। मंदिर समिति के अध्यक्ष अवध बिहारी माथुर ने मंदिर परिसर में माल्यार्पण कर सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस शुभारंभ के साथ सामाजिक और आध्यात्मिक एकता का वातावरण बना। राष्ट्रीय अध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सन्तोष श्रीवास्तव, राष्ट्रीय महामंत्री कृष्ण कुमार श्रीवास्तव एवं राष्ट्रीय सचिव विजय सक्सेना के जयपुर पहुंचने पर प्रदेश अध्यक्ष युगल किशोर नेहवारिया, अनमोल माथुर, ललित सक्सेना, नीता माथुर सहित समाज के अन्य पदाधिकारियों ने उनका बुके, शॉल, माल्यार्पण एवं पारंपरिक साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया।

सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं और बधाई कार्यक्रम की सफलता पर एबीकेएम के वरिष्ठ पत्रकार एवं राष्ट्रीय नेता सुशील श्रीवास्तव तथा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव ने राजस्थान इकाई को बधाई देते हुए कहा कि यह आयोजन समाज की संगठनात्मक दृढ़ता और नवाचार की दिशा में एक सशक्त कदम है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading