![]()
राजस्थान में वन्यजीव संरक्षण और उनके फ्री इलाज के लिए पावटा के भांकरी निवासी डॉ. गौरीशंकर शर्मा और गोविंद भारद्वाज को सीएम भजनलाल शर्मा ने अमृता देवी विश्नोई स्मृति पुरस्कार से सम्मानित किया। जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय वन महोत्सव में वन मंत्री संज
ज्योतिष शास्त्र के विद्वान डॉ. गौरीशंकर शर्मा पिछले दो दशकों से वन्यजीवों की सेवा कर रहे हैं। वो अब तक 180 नीलगाय के बच्चों का पालन पोषण कर चुके हैं। जबकि पशुपालन विभाग में एलएसए के पद पर कार्यरत गोविंद भारद्वाज ने अब तक 3 हजार मोर, 3,267 नीलगाय, 300 बंदर, 800 से ज्यादा छोटे परिंदों समेत हजारों पशु-पक्षियों की जान बचाई है। इसके अलावा 167 वन्यजीव नील गाय के टूटे पैरो के प्लास्टर कर उन्हें चलने योग्य बनाया।
इसके साथ ही 51 वन्यजीवों को कुएं से सकुशल निकालकर उनका जीवन बचाया। उन्होंने वन्यजीव के 361 ऐसे बच्चो को बोतल और निप्पल से दूध पिलाकर पालन पोषण कर उन्हे बड़ा होने पर उन्हें जंगल मे छोड़ा है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments