![]()
चूरू में इंटलेक्चुअल मुस्लिम सोसाइटी ने प्रतिभाओं को किया सम्मानित।
चूरू में मदरसा दारुल उलूम में इंटलेक्चुअल मुस्लिम सोसाइटी का पहला प्रतिभा सम्मान समारोह रविवार को आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य मेहमान जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि बड़े सपने देखें और हमेशा अपना लक्ष्य बड़ा निर्धारि
उन्होंने कहा कि असफलता से ली गई सीख ही एक दिन सफलता की दहलीज पर पहुंचाती है। सुराणा ने युवाओं को बेहतर और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि युवावस्था वह समय है जिसमें व्यक्ति अपना जीवन बेहतर बना सकता है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व आईपीएस और आरपीएससी के पूर्व अध्यक्ष हबीब खान गोरान ने की। उन्होंने कहा कि अपनी कमियों को दूर करते हुए आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने पर सफलता जरूर मिलती है।
समारोह में चूरू डीएसपी सुनील झाझडिय़ा और असिस्टेंट प्रोफेसर रहमत बानो विशिष्ट मेहमान के रूप में उपस्थित थे। सोसाइटी के अध्यक्ष शौकत खान सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने अतिथियों का स्वागत किया।
कार्यक्रम में रिटायर्ड शिक्षक हाजी नियाजुलहक गौरी को शॉल, साफा, माला, मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र देकर ‘प्राइड ऑफ चूरू’ के खिताब से सम्मानित किया गया। रिटायर्ड एडिशनल एसपी अयूब खान ने नात शरीफ प्रस्तुत की।
इस अवसर पर अल्पसंख्यक समाज की 110 प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. शमशाद अली और प्रधानाचार्य आरिफ खान ने किया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments