परीक्षा सेंटर के बाहर पर कानों की बालियां निकालता हुआ महिला अभ्यर्थी का भाई।
जालोर में ग्रेड फोर्थ एग्जाम के पहले दिन दो पारियों में 2594 अभ्यर्थी आएंगे। इससे पहले शुरू हुई पहली पारी में काफी सख्ती बरती गई।
यहां सुबह 7 बजे से ही कैंडिडेट एग्जाम सेंटर पर पहुंच गए थे। 8 बजे से इन्हें एंट्री दी गई। यहां महिला अभ्यर्थी जो बालियां पहनकर आई थी, उनकी ज्वेलरी उतारकर एंट्री दी गई।
इसके साथ ही जो कैंडिडेट जूते-चप्पल पहनकर आए थे, उनके भी जूते-मौजे और चप्पल सेंटर के बाहर उतरवाकर ही एग्जाम सेंटर में एंट्री दी गई।

जूते पहनकर आए अभ्यर्थियों के जूते खुलवाते हुए पुलिस के जवान।
दोपहर 3 बज शुरू होगी दूसरी पारी
दूसरी पारी की परीक्षा दोपहर में 3 से 5 बजे आयोजित होगी। जिसके लिए 1 से 2 बजे तक प्रवेश दिया जाएगा। पहली पारी में 9 बजते ही गेटों को बंद कर दिया गया। इसके बाद पहुंचे कैंडिडेट्स काे एंट्री नहीं मिली।
इसके साथ राजस्थान में 53 हजार 749 पदों पर भर्ती के लिए करीब 24 लाख 75 हजार कैंडिडेट्स ने आवेदन किया हैं। परीक्षा के लिए राजस्थान के 38 जिलों में 1286 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें हर पारी में 4 लाख 11 हजार 843 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।

महिला अभ्यर्थियों के कानों की बालिया चेक करते हुए पुलिस।

जालोर के एक सेन्टर पर प्रवेश के लिए लगी लाइन।

सेंटर के बाहर अपने रोल नंबर देखते कैंडिडेट।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments