☜ Click Here to Star Rating


राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े उदयपुर के कृषि विश्वविद्यालय में बैठक को संबोधित करते हुए।

राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े ने कहा कि भारत ज्ञान की दृष्टि से सर्वाधिक समृद्ध है। वैज्ञानिकों, प्रोफेसर्स को चाहिए कि वे भारतीय ज्ञान परंपरा का शोध-अनुसंधानों में उपयोग करते हुए बच्चों की बौद्धिक क्षमता बढ़ाने पर ध्यान दें।

.

राज्यपाल बागड़े ने आज उदयपुर प्रवास के दौरान महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में विश्वविद्यालय के अधिकारियों, विभागाध्यक्षों, संबद्ध महाविद्यालयों के अधिष्ठाताओं की बैठक को संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि भारत आदिकाल से ज्ञान का कोष रहा है। उन्होंने भारद्धाज ऋषि सहित अन्य का उदाहरण देते हुए उनके लिखे ग्रंथों का उल्लेख किया। उन्होंने ऐसी पुस्तकों को विश्वविद्यालय के पुस्तकालय में रखने तथा उनका अध्ययन करने तथा अनुसंधान करने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि इससे युवा पीढ़ी में देश के प्रति प्रेम और सम्मान का भाव बढ़ेगा।

राज्यपाल बागड़े ने कहा कि भारत में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं हैं। अमेरिका सहित पूरा विश्व भारतीय टेलेन्ट पर निर्भर है। यही वजह है कि 1998 के परमाणु परीक्षण के बाद अमरिका की ओर से लगाए गए प्रतिबंधों के बावजूद भारत पर अधिक प्रभाव नहीं पड़ा और वर्तमान में चल रहे हालातों में भी भारत मजबूती से खड़ा है।

बैठक में मौजूद विश्वविद्यालय के विश्वविद्यालय के अधिकारी, विभागाध्यक्ष, संबद्ध महाविद्यालयों के अधिष्ठाता।

बैठक में मौजूद विश्वविद्यालय के विश्वविद्यालय के अधिकारी, विभागाध्यक्ष, संबद्ध महाविद्यालयों के अधिष्ठाता।

बागड़े ने विश्वविद्यालय की ओर से गोद लिए गए गांवों में संचालित गतिविधियों की जानकारी ली। गोद लिए गांवों में स्वच्छता आदि गतिविधियां चलाना ही पर्याप्त नहीं हैं। वहां का समूचा वातावरण बदलना चाहिए। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति भी पूर्व प्राथमिक एवं प्राथमिक स्तर पर बच्चों को अपने लोकल परिवेश के साथ जोड़ते हुए पढ़ाने की पक्षधर है।

प्रारंभ में विश्वविद्यालय के कुलगुरू डॉ अजीतकुमार कर्नाटक, सचिव अशोक कुमार, वित्त नियंत्रक दर्शना गुप्ता आदि ने राज्यपाल का साफा पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।

डॉ पंवार व डॉ सहारण का अभिनंदन बागड़े ने विश्व के शीर्ष वैज्ञानिकों की सूची में शामिल महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग संकाय में नवीकरणीय उर्जा इंजीनियरिंग के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डॉ नारायणलाल पंवार तथा आणविक जीवविज्ञान एवं जैव प्रौद्योगिकी विभागाध्यक्ष डॉ विनोद सहारण का पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया।

इससे पहले उन्होंने विश्वविद्यालय परिसर में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा एवं तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। राज्यपाल यहां से माउंटआबू के लिए रवाना हुए।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading