![]()
डीग में शनिवार और रविवार को सुबह 7 बजे से 11 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
डीग में शनिवार और रविवार को सुबह 7 बजे से 11 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह कटौती 33/11 केवी जीएसएस डीग पर 33 केवी लाइन और जीएसएस के मेंटेनेंस कार्य के कारण की जाएगी।
.
जेईएन सुरेंद्र कुमार ने बताया कि इस दौरान सभी 11 केवी फीडरों से जुड़े क्षेत्रों में विद्युत सप्लाई बंद रहेगी। प्रभावित होने वाले क्षेत्रों में समस्त शहरी क्षेत्र, शीशवाड़ा, नरायणा कटता, अऊ, गहनावली, बदनगढ़, नगला फौजदार, दिदावली, परमदरा और बहताना शामिल हैं।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments