☜ Click Here to Star Rating



सदर थाना क्षेत्र के सुरपुर गांव में दिनदहाड़े चोरी करते एक चोर को लोगों ने पकड़ लिया।

सदर थाना क्षेत्र के सुरपुर गांव में दिनदहाड़े चोरी करते एक चोर को लोगों ने पकड़ लिया। परिवार के लोग घर में आराम कर रहे थे। घर में खटपट की आवाज सुनकर उठे तो देखा चोर अलमारी तोड़ रहा था। लोगों ने चोर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। फिलहाल पुलिस चो

.

सदर थाना क्षेत्र के सुरपुर गांव में शुक्रवार दोपहर के समय घटना हुई। वेलजी पुत्र हकरजी पाटीदार दोपहर के समय घर में आराम कर रहे थे। उस समय मौका पाकर एक चोर घर के अंदर घुस गया। चकमा देकर चोर अंदर वाले कमरे में गया और अलमारी तोड़ने लगा।

आवाज सुनकर वेलजी पाटीदार उठ गए और अंदर एक चोर को अलमारी तोड़ते देखा। ये देख वेलजी चौक गया। वेलजी चोर चोर चिल्लाने लगा तो गांव के लोग भी दौड़कर आ गए। वेलजी ओर गांव के लोगों ने मिलकर उसे पकड़ लिया। चोर दिनदहाड़े घर में घुसकर चोरी का प्रयास कर रहा था।

लोगों ने उसकी धुनाई भी कर दी। इसके बाद सदर थाना पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल पुलिस अब आरोपी युवक से पूछताछ कर रही है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading