![]()
पाली के सर्किट हाउस में प्रेस को संबोधित करते हुए मंत्री खर्रा।
पाली में फिर से मोहल्लों में जल भराव की स्थिति न बने इसलिए रामदेव रोड नाडी में बने जीएसएस, सुलभ शौचालय और रामदेव रोड पुलिस चौकी को हटाया जाएगा। ये बात रविवार को सर्किट हाउस में प्रेस को संबोधित करते हुए कहा। उन्होंने कहा कि इसको लेकर प्रोसेस शुरू कर
इसके साथ ही मंत्री खर्रा ने कहा कि पाली में एक 1 हजार लोगों के बैठने की क्षमता का नया ऑडिटोरियम हॉल बनेगा। इसको लेकर प्रस्ताव दिया जा चुका है और 7 करोड़ रूपये का बजट स्वीकृत किया गया है। जिसमें पार्किंग की भी पूरी व्यवस्था होगी।
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि शहर के पुराना बस स्टेंड के पास बना एनिमल हॉस्पिटल को भी शहर से बाहर शिफ्ट किया जाएगा। और यहां की जमीन का व्यवसायिक उपयोग किया जाएगा ताकि स्थानीय निकाय की इनकम जनरेट हो सके।
शहर में इस बार भी जल भराव की स्थिति को लेकर उन्होंने कहा कि नालों की सफाई किए जाने से इस बार शहरी क्षेत्र में बरसाती पानी का ज्यादा भराव नहीं हुआं कुछ मोहल्ले ऐसे है जहां बरसाती पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं है। ऐसे में वहा मड पंप लगाए हुए है। उन्होंने झालावाड़ में सरकारी स्कूल की छत गिरने से हुए हादसे को लेकर संवेदना व्यक्त की। और कहा कि प्रदेश भर में इस तरह के हादसे फिर नहीं हो इसको लेकर काम किया जा रहा है। जर्जर भवनों की लिस्ट मांगी है ताकि उनकी मरम्मत करवाई जा
सके।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments