![]()
श्रीगंगानगर की पदमपुर थाना पुलिस ने 6 ग्राम हेरोइन के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया।
श्रीगंगानगर में नशे के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन ‘सीमा संकल्प’ के तहत पदमपुर पुलिस ने एक कार्रवाई की है। पुलिस ने 6.25 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद कर एक युवक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पदमपुर थानाप्रभारी सुरेंद्र राणा के नेतृत्व में 19 बीबी के पास की
गिरफ्तार युवक की पहचान लवप्रीत पुत्र कृष्णसिंह निवासी पदमपुर के रूप में हुई है। आरोपी से मौके पर मादक पदार्थ चिट्टा बरामद हुआ। इसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया। युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
एसपी डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में जिलेभर में नशे के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में यह कार्रवाई की गई। प्रारंभिक पूछताछ के बाद मामले में आगे की जांच केसरीसिंहपुर थानाधिकारी बलवंतराम को सौंपी गई है।
थानाप्रभारी सुरेंद्र राणा ने बताया कि पुलिस टीम ने गश्त के दौरान संदिग्ध अवस्था में युवक को रोका था। तलाशी लेने पर उसके पास से नशे की यह खेप बरामद हुई। पुलिस आरोपी से यह जानने की कोशिश कर रही है कि वह यह नशा कहां से लाया था। साथ ही किन लोगों को इसकी सप्लाई करता था, इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments