![]()
भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए जिला कलेक्टर श्रीनिधि बीटी ने आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है।
धौलपुर में मौसम विभाग ने 28 से 30 जुलाई तक अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस चेतावनी को देखते हुए जिला कलेक्टर श्रीनिधि बीटी ने आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है।
जिला कलेक्टर ने अति भारी वर्षा से बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है। इस आदेश के अनुसार जिले में संचालित सभी आंगनबाड़ी केंद्र और कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी और गैर-सरकारी स्कूलों में तीन दिन का अवकाश रहेगा।
कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि यह आदेश केवल स्टूडेंट्स और आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों पर लागू होगा। स्कूल और आंगनबाड़ी स्टाफ को नियमित रूप से कार्यालय आना होगा। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि कोई भी संस्था प्रभारी या आंगनबाड़ी केंद्र इस अवधि में बच्चों के लिए स्कूल या केंद्र संचालित करता पाया जाता है, तो उसके खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी। मौसम विभाग की चेतावनी को गंभीरता से लेते हुए यह निर्णय लिया गया है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments