![]()
उदयपुर में सरकारी स्कूल का छज्जा गिरने से बच्ची की मौत हो गई। जबकि एक बच्ची घायल हो गई। स्कूल की बिल्डिंग के जर्जर होने के कारण इसका निर्माण चल रहा था। दोनों बच्चियां स्कूल के पास बकरियां चरा रही थीं। इसी दौरान छज्जा गिर गया। मलबे में दबने से बच्ची क
पीएमश्री स्कूल भवन का हो रहा था निर्माण उदयपुर में बच्ची की मौत के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए और विरोध शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने प्रशासन पर घटिया सामग्री का उपयोग करने का आरोप लगाया है, जिसकी वजह से निर्माणाधीन छज्जा गिरा। सूचना पर कोटड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
उदयपुर शिक्षा विभाग के एडीपीसी ननिहाल सिंह ने बताया- पीएमश्री स्कूल के भवन का निर्माण हो रहा है। सुबह निर्माणाधीन स्कूल भवन के पास दो बच्चियां बकरियां चरा रही थीं। इसी दौरान छज्जा गिरा। एक बच्ची उसके नीचे दब गई, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं एक अन्य घायल हुई है। उन्होंने बताया कि यहां स्कूल संचालित नहीं हो रहा है। इसके पास अन्य भवन में स्कूल संचालित होता है, जहां स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम चल रहा था।
बूंदी में फॉल्स सीलिंग गिरने से 5 स्टूडेंट घायल इधर, बूंदी के एक प्राइवेट स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम के दौरान फॉल्स सीलिंग गिरने से 5 स्टूडेंट घायल हो गए। स्कूल प्रशासन ने घायल बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है। हादसा सेंट पॉल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हुआ। हादसे में ट्विंकल (13) पुत्री विजेंद्र सोनी, अधीरा (06) पुत्री आदेश, सृष्टि (10) पुत्री विपुल, विनय (10) पुत्र अदिश और इतिशा (11) पुत्री अनुभव दाधीच घायल हुए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही शिक्षा विभाग के अधिकारी, पुलिस प्रशासन, जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधि अस्पताल पहुंचे और घायल बच्चों का हाल जाना। (पूरी खबर पढ़ें)
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments