☜ Click Here to Star Rating


इस पंखें की कैप में सोने के जेवरातों की पोटली छुपाकर रखी थी।

अलवर में एस्ट्रोलॉजर के घर से सोना चोरी हो गया। चोर छत के पंखें की कैप में रखी जेवरातों से भरी पोटली लेकर भाग गए।

.

एस्ट्रोलॉजर को घर में पेंट करने आए मजदूरों पर शक है। उनका कहना है 25 हजार रुपए पेंट पर खर्च किए और 15 लाख के जेवर का नुकसान हो गया। मामला शिवाजी पार्क थाना क्षेत्र का है।

अलवर शहर के विजय नगर स्थित एस्ट्रोलॉजर का घर, जिसमें चोरी हुई है।

अलवर शहर के विजय नगर स्थित एस्ट्रोलॉजर का घर, जिसमें चोरी हुई है।

पंखे की कैप में पोटली में रखे थे जेवर विजय नगर में रहने वाले एस्ट्रोलॉजर विनय कुमार यादव ने बताया- उन्होंने घर में छत के पंखें में 8 साल से सोने के जेवर पोटली में बांधकर छुपा रखे थे। बीच-बीच में जरूरत के अनुसार सोने को निकाल लेता था। हाल में 3 सितंबर से 9 सितंबर के बीच घर में पेंट करवाया था। 9 सितंबर को काम पूरा हो गया।

अगले दिन 10 सितंबर को घर का सामान लगाते समय जेवर देखने के लिए पंखे की कैप को हटाया था। तब पोटली नहीं मिली। पूरा घर छान मारा लेकिन जेवरातों की पोटली नहीं मिले। पेंट करने आए मजदूरों से भी पूछा लेकिन मना कर दिया। इसके बाद 10 सितंबर को पुलिस में शिकायत दी।

पेंट करने आए मजदूरों पर शक एस्ट्रोलॉजर ने बताया- घर के पेंट पर करीब 25 हजार रुपए खर्च किए हैं। पेंट कराना इतना भारी पड़ेगा, पता नहीं था। करीब 15 लाख रुपए का सोना चोरी हो गया। कई बार लगता है कि 3 हजार रुपए का पंखा बहुत महंगा पड़ गया।

एस्ट्रोलॉजर की पत्नी निजी स्कूल में टीचर है। दो बेटियां है। एक दिल्ली में पढ़ती है। दूसरी साथ में रहती है। पुलिस ने शक के आधार पर मजदूरों से पूछताछ भी की है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading