☜ Click Here to Star Rating


मैं एक बात बताना चाहता हूं, रोहित गोदारा से हमारा कोई मतलब नहीं है…ना इससे हमारा कोई लेना देना है। बहुत पहले इसे ग्रुप से निकाल दिया है। इसके साथ हमारा नाम मत जोड़ो…। हमारी इमेज खराब मत करो, किसी के साथ नाम जोड़ के। रिक्वेस्ट करता हूं कि उनके (रोहि

.

बीकानेर में चायल भाइयों पर हमले के बाद लॉरेंस गैंग से जुड़े हैरी बॉक्सर ने शुक्रवार को एक ऑडियो जारी कर यह बातें कही। दरअसल, बीकानेर में दो दिन पहले (बुधवार) कांग्रेस नेता धनपत चायल और व्यापारी सुखदेव चायल के घर पर 7 राउंड फायरिंग हुई थी। दोनों सगे भाई हैं।

घटना के बाद हैरी बॉक्सर ने पोस्ट जारी कर मामले की जिम्मेदारी ली थी। लेकिन घटना में रोहित गोदारा का नाम आया तो ऑडियो जारी कर फिर से हमले की जिम्मेदारी ली।

चायल भाइयों के घर पर हमले के बाद पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और सबूत जुटाए।

चायल भाइयों के घर पर हमले के बाद पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और सबूत जुटाए।

पहले पढ़िए पूरा मामला बीकानेर के सादुलगंज में 9 सितंबर को तड़के 4 बजे कांग्रेस नेता धनपत चायल और व्यापारी सुखदेव चायल के घर पर बदमाशों ने 7 राउंड फायरिंग की। इससे घर में लगे कांच टूट गए। दरवाजे, दीवार, खिड़कियों पर गोलियों के निशान भी मिले हैं। धनपत और सुखदेव सगे भाई हैं।

लॉरेंस गैंग के गैंगस्टर हैरी बॉक्सर ने वारदात की जिम्मेदारी ली। सूचना पर एएसपी सौरभ तिवाड़ी के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने गोलियों के निशान और अन्य साक्ष्य जुटाए। सीसीटीवी फुटेज में हेलमेट पहने 2 युवक बाइक पर सवार दिखाई दिए। फुटेज में फायरिंग की आवाज भी सुनाई दी।

पुलिस पूछताछ में धनपत चायल ने बताया कि कुछ दिन पहले एक फोन आया था। जिसमें कॉलर ने खुद को रोहित गोदारा बताते हुए 5 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी थी। इसके बाद पुलिस ने गैंगस्टर रोहित गोदारा के लूणकरणसर के चक तेजाणा के पास एक ढाणी स्थित उसके घर पर दबिश दी। वहां मौजूद पिता और अन्य परिजनों से पूछताछ की।

लॉरेंस गैंग के हैरी बॉक्सर ने चायल भाइयों पर हमले के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट कर वारदात की जिम्मेदारी ली।

लॉरेंस गैंग के हैरी बॉक्सर ने चायल भाइयों पर हमले के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट कर वारदात की जिम्मेदारी ली।

रोहित का नाम आते ही सोशल मीडिया पर डाली पोस्ट गोदारा का नाम आते ही लॉरेंस विश्नोई गैंग के हैरी बॉक्सर ने चायल भाइयों पर हमले की जिम्मेदारी ली। उसने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक पोस्ट किया। उस पर लिखा है- इस हमले की जिम्मेदारी मैं हैरी बॉक्सर और सुंदर हंसी हम दोनों भाई लेते हैं।

ये फायरिंग हमने करवाई है। इसको हमारे फोन की रिंग सुनाई नहीं दे रही थी, इसलिए हमने ये छोटी सी वॉर्निंग दी है। आगे टाइम रहते लाइन पर आ जाएगा ये, वर्ना आगे अब सीधे सीने में गोली मारेंगे।

हैरी ने रोहित गोदारा से किसी भी तरह के कनेक्शन से इनकार कर दिया।

चायल भाइयों पर हमले के बाद बीकानेर जिले के लूणकरणसर के चक तेजाणा के पास स्थित ढाणी पर पुलिस पहुंची। यहां गैंगस्टर रोहित गोदारा के पिता और अन्य परिजनों से पूछताछ की।

चायल भाइयों पर हमले के बाद बीकानेर जिले के लूणकरणसर के चक तेजाणा के पास स्थित ढाणी पर पुलिस पहुंची। यहां गैंगस्टर रोहित गोदारा के पिता और अन्य परिजनों से पूछताछ की।

पढ़िए… ऑडियो में हैरी बॉक्सर ने क्या कहा… ”मैं हैरी बॉक्सर, … मैं एक बात बताना चाहता हूं। भाइयों एक दो दिन पहले बीकानेर में सुखदेव चायल के घर पर फायरिंग करवाई थी, इस बारे में बताना चाहता हूं.. सुखदेव चायल सुण, तू जो चौधरी बण रहा है ना बड़ा, तेरे सीने पर गोली मारूंगा, टेंशन ना ले, सीने पर गोलियां मरवाऊंगा, तैयार रहिए।

हमारा हिसाब है तेरे साथ 100 करोड़ रुपए का। वो हिसाब कर देगा तो बच जाएगा, नहीं तो तेरे हर चीज का पता है, तू दुबई जाता है, अय्याशियां करता है, कहां तेरे दो नंबर के काम हैं, कहां तू क्या करता है, तेरी हर चीज की.., पल पल की लोकेशन है अभी भी। तू ये सोच रहा है ना, ऐसे करके तू बच जाएगा..।”

ऑडियो में धमकी दी और कहा-

QuoteImage

जब तक तू 100 करोड़ का हिसाब नहीं करेगा ना, तब तक तुझे कोई नहीं बचा सकेगा। जितना जल्दी हो सके ना, उतना जल्दी लाइन पे आ जा। हमारा हिसाब कर दे, नहीं तो हमें लाइन पे लाना आता है।

QuoteImage

गैंगवार की आशंका को देखते हुए हाईअलर्ट, ठिकानों पर दबिश इस बीच लॉरेंस गैंग के टुकड़ों में बंटने की जानकारी सामने आते ही पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है। साथ ही गैंगवार की आशंका को देखते हुए बीकानेर और उसके आसपास गैंग से जुड़े सदस्यों के ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

……………

ये खबर भी पढ़िए…

बीकानेर में कांग्रेस नेता-व्यापारी के घर लॉरेंस गैंग का हमला:गैंगस्टर ने लिखा- अब सीधे सीने में गोली मारेंगे; रोहित गोदारा के घर पर रेड

बीकानेर में कांग्रेस नेता धनपत चायल और व्यापारी सुखदेव चायल के घर पर बदमाशों ने 7 राउंड फायरिंग की। दरवाजे, दीवार, खिड़कियों पर गोलियों के निशान भी मिले हैं। धनपत और सुखदेव सगे भाई हैं। पूरी खबर पढ़िए



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading