आज की सबसे बड़ी खबर अजमेर से है। आनासागर वेटलैंड एरिया में 12 करोड़ रुपए में बने सेवन वंडर्स पर बुलडोजर चल रहा है। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा…
पहले टॉप 5 खबरें
1. अजमेर में बने 7 अजूबों पर चला बुलडोजर अजमेर के आनासागर वेटलैंड एरिया में बने सेवन वंडर्स को तोड़ा जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अजमेर विकास प्राधिकरण (ADA) अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कर रहा है। कोर्ट ने छह महीने पहले इसे हटाने के आदेश दिए थे, जिसके बाद केवल एक प्रतिमा को हटाकर नीचे रखा गया था। पूरी खबर पढ़ें…

2. डोटासरा बोले-NGO के जरिए बच्चों का ब्रेनवॉश कर रही सरकार कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया। उन्होंने कहा- एनजीओ को फंडिंग करके उसके जरिए बच्चों का ब्रेनवॉश कर आरएसएस, बीजेपी की विचारधारा थोंपने की कोशिश की। डोटासरा ने कहा- मेरे शिक्षा मंत्री रहते एक एनजीओ इसी नीयत से मेरे पास एमओयू करने आया था। पूरी खबर पढ़ें…
3. भीलवाड़ा में ग्रामीणों ने वाइस प्रिंसिपल को पीटा भीलवाड़ा के सरकारी स्कूल में ग्रामीणों ने वाइस प्रिंसिपल की पिटाई कर दी। आरोप था कि वाइस प्रिंसिपल बच्चों को भड़का रहा था कि भगवान की तसवीर मत बनाओ और चोटी मत रखो। शुक्रवार को जब बच्चों ने इसकी शिकायत पेरेंट्स से की तो वे स्कूल पहुंचे। इधर, सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची औ वाइस प्रिंसिपल को बचाया। पूरी खबर पढ़ें…

4. रिटायर्ड फौजी ने खुद को गोली से उड़ाया जयपुर में आर्मी से रिटायर्ड जवान ने बंदूक से पेट में गोली मारकर सुसाइड कर लिया। उनका शव घर में फर्श पर पड़ा मिला। मामला सोडाला थाना इलाके का शुक्रवार सुबह करीब 9:30 बजे का है। SHO (सोडाला) राजेश कुमार शर्मा ने बताया- हटवाड़ा के लक्ष्मीनगर निवासी भुवनेश जाट (40) ने सुसाइड किया है। पूरी खबर पढ़ें...
5. 40 फीट ऊंचे झूले से गिरी युवती बारां में एक युवती करीब 40 फीट ऊंचे झूले से नीचे गिर गई। हादसे में युवती घायल हो गई। उसे हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। हादसा बारां शहर में चल रहे डोल मेले में गुरुवार रात करीब 9 बजे हुआ। हादसे का वीडियो भी सामने आया है। पूरी खबर पढ़ें…

अब 3 अहम खबरें
6. 8 मिनट में 16.47 लाख रुपए लूटे अजमेर के किशनगढ़ में में गार्ड को बंधकर बनाकर चार बदमाश ATM उखाड़ कर ले गए। बदमाश स्कॉर्पियो में आए थे। पहले उन्होंने गार्ड के हाथों को रस्सी से बांधा। फिर स्प्रे कर उसे बेहोश किया। इसके बाद महज 8 मिनट में ATM उखाड़कर ले गए। घटना से कुछ घंटे पहले ही बैंक की वैन एटीएम में कैश डालकर गई थी। पूरी खबर पढ़ें…

7. दामाद को मिर्च का पानी पिला-पिलाकर मार डाला चूरू में ससुराल वालों ने भूत-प्रेत का साया बताकर दामाद को मार डाला। पहले मिर्च का पानी पिलाया। कान में तेल से भरी रूई और आंखों में मिर्च डालकर जादू-टोना करने लगे। विरोध करने पर मुंह ढककर पानी के टब में डूबो दिया। हालत बिगड़ने पर परिजन हॉस्पिटल लेकर गए, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पूरी खबर पढ़ें…
8. 8. घर में घुसे चोर को 3 बहनों ने दौड़ाकर पकड़ा अजमेर में 3 बहनों ने घर में घुसे चोर को दौड़ाकर पकड़ लिया। चोर घर में अलमारी से सामान खंगाल रहा था। इसी दौरान एक बहन की आंख खुल गई। वह जोर से चिल्लाई, इतने में उसकी दोनों बहनें और पिता भी जग गए। पूरी खबर पढ़ें…
खबर जो हटकर है
9.चोर ड्रोन से गांव की कर रहे रेकी भरतपुर के तुहिया गांव में रात में ड्रोन उड़ रहे हैं। डर के कारण लोग ठीक से सो भी नहीं पा रहे हैं। उन्हें रातभर गांव में पहरा देना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि चोर गांव में वारदात को अंजाम देने के लिए रेकी कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले चोर गांव में घुसे भी थे, लेकिन अपने मंसूबों में सफल नहीं हो सके। पूरी खबर पढ़ें…

कल क्या है खास
10. कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा-2025 कल से राजस्थान में 13 सितंबर से पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा-2025 होगी। इसको देखते हुए रेलवे की ओर से स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएगी। 12 अलग-अलग शहरों से जयपुर और आसपास के स्टेशनों तक स्पेशल ट्रेनों का संचालन 12 से 14 सितंबर के बीच किया जाएगा।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments