अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत में बढ़ने से सोमवार को जयपुर सर्राफा बाजार में सोना स्टैंडर्ड 900 तथा 22 कैरेट जेवराती सोना 950 रुपए प्रति दस ग्राम महंगा होकर नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। चांदी में 2100 रुपए प्रति किलोग्राम की तेजी रही। इसके साथ चांदी भी 1.35 लाख रुपए प्रति किलोग्राम के पार हो गई। दूसरी तरफ, अमेरिकी वायदा एक्सचेंज कॉमेक्स में दिसंबर डिलीवरी डिलीवरी सोना 49.60 डॉलर बढ़कर 3,755.40 डॉलर तथा नवंबर डिलीवरी चांदी 0.913 डॉलर की तेजी से 43.865 डॉलर प्रति आउंस पर ट्रेड कर रही थी।
सर्राफा ट्रेडर्स कमेटी, जयपुर के भाव : चांदी (999) 135.8 चांदी रिफाइनरी 135.3 रुपए प्रति ग्राम। सोना स्टैंडर्ड 14,200 रुपए, सोना जेवराती 10,650 तथा वापसी 1,0350 रुपए प्रति ग्राम।
अमेरिका में ब्याज दर घटने से महंगा हो रहा सोना
{सोने में उछाल क्यों आया?
घरेलू बाजार में सोने की तेजी अंतरराष्ट्रीय बाजार में उछाल का नतीजा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत डॉलर में आंकी जाती है। इसलिए, जब डॉलर की वैल्यू घटती है तो सोने की कीमत बढ़ जाती है। अभी यही हो रहा है। अमेरिका में ब्याज दरें 0.25% घटाए जाने के बाद 17 सितंबर को डॉलर इंडेक्स 43 महीनों के निचले स्तर पर आ गया था। इसके अलावा किसी भी तरह की अनिश्चितता से निपटने के लिए आरबीआई जैसे दुनियाभर के केंद्रीय बैंक सोना खरीद रहे हैं।
{भविष्य में क्या सोना और महंगा होगा?
यूक्रेन और गाजा में चल रहे युद्ध ने वैश्विक अनिश्चितता बढ़ा दी है। इससे सोने की मांग बढ़ रही है। ये युद्ध कब खत्म होंगे, बताना मुश्किल है। ऐसी सूरत में सोने की कीमत बढ़ती रहनी चाहिए। हां, ये युद्ध खत्म होने पर गिरावट आ सकती है। लेकिन दाम ज्यादा गिरने की संभावना कम है, क्योंकि दाम कम होना शुरू होते ही केंद्रीय बैंक सोने की खरीद बढ़ा देंगे।
वीके विजयकुमारमुख्य निवेश रणनीतिकार, जियोजीत इन्वेस्टमेंट्स
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments