☜ Click Here to Star Rating


झालरापाटन थाना क्षेत्र से तीन दिन पहले एक 12 वर्षीय बालिका के अपहरण के मामले का सोमवार को पुलिस ने खुलासा करते हुए महिला सहित चार जनों को गिरफ्तार किया है। महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर बालिका का अपहरण किया और बाद में अपने दोनों भांजे के साथ बालि

.

एसपी अमित कुमार ने बताया कि 19 सितंबर को बालिका की मां ने रिपोर्ट दी कि 5वीं कक्षा में पढ़ने वाली उसकी बेटी 18 सितंबर को सुबह 8 बजे स्कूल गई थी, लेकिन दोपहर 2 बजे नहीं लौटी। बालिका के स्कूल में पता किया तो वहां से बताया कि वह स्कूल आई ही नहीं थी। इसके बाद आसपास व रिश्तेदारों के यहां तलाश किया, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। इस पर पुलिस ने बालिका के अपहरण का मामला दर्ज किया।

प्रकरण में एक महिला की भूमिका संदिग्ध मिली। पुलिस ने महिला की लोकेशन ट्रेस की तो वह जयपुर में मिली। पुलिस उस तक पहुंची तो वह अपने कथित प्रेमी के साथ मिली। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि महिला ने अपनी बहन के दो बेटों के साथ बालिका को गुजरात रवाना किया है। इस पर जिला पुलिस ने जालौर पुलिस से संपर्क कर गुजरात पहुंचने से पूर्व ही बालिका को सांचौर से दस्तयाब कर लिया और दोनों आरोपी युवकों को भी गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में पुलिस ने अपहरण की घटना को अंजाम देने वाले चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की अपह्रत बालिका की उम्र से दो गुने बड़े 25 वर्षीय युवक के साथ उसकी शादी कराने की योजना थी।

12 साल की बच्ची की 25 साल के युवक से शादी कराना चाहते थे



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading