![]()
नसीराबाद सिटी थाने में मामला दर्ज
नसीराबाद के एक घर से करीब 25 लाख रुपए की कीमत के सोने के जेवरात चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने सिटी थाने में मामला दर्ज कराया है और अपने इंदौर निवासी भांजा-भांजी पर वारदात का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
घोसी मोहल्ला क्षेत्र निवासी प्रमोद यादव पुत्र हरिलाल यादव ने बताया- गत 13 सितंबर को वह अपने भाई व उसकी पत्नी व बच्चों के साथ माताजी के दर्शन करने हिडौंन गया था। पीछे से उसकी मां, पत्नी, पुत्री, भतीजा और इंदौर निवासी भांजी-भांजा उसके घर पर थे। 14 सितंबर की देर रात्रि को वह हिंडौन से वापिस अपने घर आ गया। इसके बाद अगले दिन 15 सितंबर को सुबह उसकी भांजी उर्वशी और भांजा पार्थ अचानक अपने घर इंदौर जाने की जिद करने लगे। अपनी मनमानी करते हुए दोपहर 1:30 बजे ट्रेन से इंदौर रवाना हो गए।
उसने बताया कि 17 सितंबर को उसकी पत्नी संध्या कुछ सामान लेने के लिए मकान की चौथी मंजिल वाले कमरे में गई तो उस कमरे में रखे जेवरात का बॉक्स का ताला खुला हुआ था और चाबी लगी हुई थी। जिस पर पत्नी संध्या ने उसे व उसकी माता को मामले की जानकारी दी। जब देखा तो पता चला कि सोने के जेवरात गायब थे जिनका वजन करीब 23.08 तोला था। तलाश किया लेकिन कोई पता नहीं लगा।
जिसके बाद उसने अपनी भांजी उर्वशी व भांजे पार्थ से फोन कर पूछताछ की तो उसके जीजा रूपेश यादव ने कहा कि मेरे बच्चे ऐसा नहीं कर सकते और इन्हें लेकर नसीराबाद आ रहा है। बाद में भी गलत जवाब दे रहे और बच्चों को डरा धमका रहे है कि गुंडे बदमाश भेजकर इलाज करवा देंगे और इसके बाद से ही फोन नहीं उठा रहे है। इंदौर में अपने रिश्तेदारों से जानकारी ली तो पता लगा कि भांजी उर्वशी ने पूर्व में अपनी बुआ के यहां इस तरह की चोरी की घटना कर चुकी है। सिटी थाना पुलिस ने मामला दर्ज जांच शुरू कर दी।
(इनपुट-सुधीर मित्तल व रियाज अहमद)
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments