परिवार दूसरे कमरों में सो रहा था अचानक दो कमरों की पट्टियां टूटी।
डीग जिले के कामां थाना इलाके में एक मकान दो कमरों की पट्टियां अचानक धराशायी हो गई। गनीमत यह रही कि परिवार के लोग दूसरे कमरों में सो रहे थे। जिससे किसी को चोट नहीं आई। जिन कमरों की पट्टियां गिरी उन कमरों में पशु बंधे थे। घटना में पशु भी बाल-बाल बचे। क
दिगंबर सिंह निवासी बसई डेहरा गांव तहसील कामां ने बताया कि हमारा मकान करीब 25 साल पुराना है। पिछले करीब 3 दिनों से रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी है। हमें अंदेशा हो गया था कि बारिश के कारण हमारे दो कमरे कभी भी ढह सकते हैं। इसलिए हमारा परिवार उन कमरों को खाली करके दूसरे कमरों में शिफ्ट हो गया। दोनों कमरे काफी जर्जर हालत में थे। उन कमरों में पशुओं को बांधा गया था।

घटना के बाद मौके पर परिवार के लोग और ग्रामीण हुए इकट्ठे।
सुबह करीब 4 बजे अचानक बहुत तेज आवाज आई। जिसके बाद पूरा परिवार नींद से जाग गया और, कमरों में जाकर देखा तो, दोनों कमरों की पट्टियां गिर चुकी थी। ग़नीमत यह रही कि वहां पर पशु बंधे थे उन्हें मामूली चोटें आई हैं। अगर उस दौरान वहां कोई मौजूद होता तो, कोई बड़ा हादसा हो सकता था। दोनों कमरों की पट्टियां टूटने से हमें काफी नुकसान हुआ है। अब दोनों कमरों को तुड़वाने का काम किया जाएगा।

कमरों की जर्जर हालत को देखते हुए परिवार ने दो दिन पहले ही खाली किए थे कमरे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments