![]()
पुलिस दोनों आरोपियों से कर रही है पूछताछ।
बाड़मेर जिले की सेड़वा पुलिस ने मादक पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 24.37 ग्राम स्मैक बरामद की है। वहीं दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं एक बाइक को जब्त किया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से मादक-पदार्थ की खरीद-फरोख्त को लेकर पूछताछ कर रही है।
एसपी नरेंद्र सिंह मीना ने बताया- पुलिस मुख्यालय व जोधपुर रेंज के निर्देशानुसार अवैध मादक पदार्थो की रोकथाम और वांटेड आरोपियों के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। एएसपी जसाराम बोस और डीएसपी जीवनलाल खत्री के सुपरविजन और सेड़वा थानाधिकारी नेतृत्व में कार्रवाई की गई।
पुलिस को ड्रग्स को लेकर सूचना मिलने पर गांव बाधा में नाकाबंदी की गई थी। आने-जाने वालों की चैकिंग शुरू की गई। नाकाबंदी के दौरान एक बाइक को रुकवाकर सवार दिनेश कुमार पुत्र हरीराम निवासी बाधा और शेरूखान पुत्र हासम खान निवासी पांचरलाल बाखासर से पूछताछ की गई। पूछताछ में अंसतोषजनक जवाब नही मिलने पर उनकी तलाशी ली गई। दिनेश कुमार के पास से 24 ग्राम 37 मिलीग्राम स्मैक मिली। मादक पदार्थ स्मैक और बाइक को जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
दोनों आरोपियों के खिलाफ सेड़वा थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपियों से पूछताछ में अवैध मादक पदार्थ हनुमानाराम निवासी माणकी से खरीदना बताया है। पूरे मामले की जांच गहनता से की जा रही है। आरोपी दिनेश कुमार के खिलाफ पहले से एनडीपीएस एक्ट का 1 मामला दर्ज है। कार्रवाई में कांस्टेबल पवन कुमार की अहम् भूमिका रही है।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments