![]()
प्रमुख शासन सचिव कृषि एवं उद्यानिकी राजन विशाल ने शुक्रवार को पंत कृषि भवन में जयपुर, झुंझुनूं, कोटपूतली और सीकर जिलों के कलेक्टर और संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ समारोह की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की।
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान 11 अगस्त को झुंझुनूं में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत किसानों को डीबीटी के माध्यम से फसल बीमा क्लेम वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री भजनलाल
प्रमुख शासन सचिव कृषि एवं उद्यानिकी राजन विशाल ने शुक्रवार को पंत कृषि भवन में जयपुर, झुंझुनूं, कोटपूतली और सीकर जिलों के कलेक्टर और संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ समारोह की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने सभी अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों की प्रगति की समीक्षा की।
शासन सचिव ने निर्देश दिए कि सभी तैयारियां समयबद्ध और व्यवस्थित तरीके से पूर्ण की जाएं। उन्होंने समारोह के लिए नियुक्त नोडल अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में समन्वय बनाकर सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
राजन विशाल ने कार्यक्रम स्थल पर किसानों के पहुंचने, बैठने और पेयजल की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने पार्किंग की बेहतर सुविधा और चिकित्सा सुविधा के उचित बंदोबस्त करने के निर्देश भी दिए।
बैठक में कृषि आयुक्त चिन्मयी गोपाल, झुंझुनूं जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग, अतिरिक्त निदेशक कृषि विपणन विभाग रविंद्र कुमार शर्मा, मुख्य लेखा अधिकारी कौशल्या सांकृत्य सहित कृषि एवं उद्यान विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments