![]()
पीएम श्री बालिका स्कूल की छात्राओं ने जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
पीएम श्री बालिका स्कूल की छात्राओं ने जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। स्कूल की 12 छात्राओं ने कुल 12 पदक जीते।
17 वर्षीय वर्ग में चार छात्राओं ने स्वर्ण पदक हासिल किए। खुशी खानम ने 32-35 किग्रा वर्ग में, खुशबू मीना ने 38-42 किग्रा में, एलिजा खान ने 42-44 किग्रा में और कोमल मीना ने 46-49 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीते। इसी आयु वर्ग में निक्की सोनी ने 49-52 किग्रा और रानी बंसल ने 52-55 किग्रा वर्ग में रजत पदक प्राप्त किए।
19 वर्षीय वर्ग में खुशबू जाटव ने 42-44 किग्रा, प्रीतमा जादौन ने 49-52 किग्रा और गुलशन जादौन ने 52-55 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीते। ममता ने 44-46 किग्रा और खुशबू बाई ने 40 किग्रा वर्ग में रजत पदक हासिल किए।
मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी हंसराज मीना ने विजेता छात्राओं को राज्य स्तर पर बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं। स्कूल की प्रार्थना सभा में रामेश्वर मीना और व्याख्याता ममता पटेल ने विजेता छात्राओं को नकद पुरस्कार से सम्मानित किया।
प्रिंसिपल रमेश चंद मीना ने छात्राओं के साथ शारीरिक शिक्षक धर्मपाल बराला, मेंटर राजू सैन और मायादेवी सहित सभी स्टाफ को बधाई दी। कार्यक्रम में डिप्टी प्रिंसिपल भगवानदास, केशव पाराशर, वीणा मीना, मंजू मीना और विष्णु शर्मा सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।
कंटेंट- नाहर सिंह चौहान, सरमथुरा
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments