☜ Click Here to Star Rating


भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन सेवा पखवाड़े के रूप में मनाया जाएगा। 17 सितंबर से इस पखवाड़े की शुरुआत होगी।

.

मंगलवार को कार्यक्रमों की जानकारी देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष ओमप्रकाश भड़ाना और शहर जिला अध्यक्ष रमेश सोनी की ओर से दी गई।

इस मौके पर भड़ाना ने स्पीकर वासुदेव देवनानी पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा द्वारा की गई टिप्पणी पर कहा कि डोटासरा टीआरपी बढ़ाने के लिए मीडिया प्लेटफॉर्म का उपयोग कर इस तरह के अनर्गल बातें करते रहते हैं। एक संवैधानिक पद पर बैठे हुए व्यक्ति के बारे में इस तरह की बातें बोलना राजनीतिक सुचिता के लिए ठीक नहीं।

देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष ओमप्रकाश भड़ाना ने कहा कि खिसियानी बिल्ली खंबा नोचे… अगर किसी के हाथ में अगर कुछ नहीं लगता तो वह इसी तरह की बातें करते हैं। डोटासरा हो या कांग्रेस के कोई भी सम्मानित नेता हो कुछ लोगों को टीआरपी बढ़ाने के लिए मीडिया प्लेटफार्म का उपयोग करने के लिए इस तरह के अनर्गल बातें करते हैं।

एक संवैधानिक पद पर बैठे हुए व्यक्ति के बारे में इस तरह की बात बोलना राजनीतिक सुचिता के लिए ठीक नहीं है। लोगों को इस बात पर विचार करना चाहिए।

भड़ाना ने कहा कि विपक्ष का काम विरोध करना और मुद्दों को उठाना है। लेकिन विपक्ष अपनी मर्यादा को भूलकर जिस प्रकार ओछी राजनीति पर उतरा है, उनकी ओछी मानसिकता को दर्शाता है। मैं समझता हूं जिस प्रकार की टिप्पणी कांग्रेस के नेताओं द्वारा की गई यह ठीक नहीं है। जो महिलाओं को लेकर इस तरह की बात कर रहे हैं, क्या उनका ध्यान भी महिलाओं के ऊपर ही रहता है क्या? यह सोचने वाली बात है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन सेवा पखवाड़े के रूप में मनाया जाएगा। 17 सितंबर से इस पखवाड़े की शुरुआत होगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन सेवा पखवाड़े के रूप में मनाया जाएगा। 17 सितंबर से इस पखवाड़े की शुरुआत होगी।

सेवा पखवाड़े के रूप में बीजेपी मनाएगी प्रधानमंत्री का जन्मदिन

ओमप्रकाश भड़ाना ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 17 सितंबर को जन्मदिन है। प्रधानमंत्री के जन्मदिन को भारतीय जनता पार्टी उनके स्वस्थ जीवन और दीर्घायु को ध्यान में रखते हुए सेवा पखवाड़े के रूप में मनाया जाएगा। कल से लेकर 2 अक्टूबर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। रक्तदान, स्वस्थ शिविर, मैराथन, स्वच्छता अभियान और प्रधानमंत्री की डॉक्यूमेंट्री को आमजन को दिखाना इस तरह के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। अलग-अलग चरणों में यह कार्यक्रम आयोजित होंगे। रक्तदान शिविर से इसकी शुरुआत होगी।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading