![]()
बूंदी में जिला प्रमुख चंद्रावती कंवर की अध्यक्षता में जिला स्थापना समिति की बैठक हुई।
बूंदी जिला परिषद में मंगलवार को जिला प्रमुख चंद्रावती कंवर की अध्यक्षता में जिला स्थापना समिति की बैठक हुई। बैठक में प्राथमिक स्कूल शिक्षक सीधी भर्ती 2022 के तहत नई नियुक्तियों पर निर्णय लिया गया।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवि वर्मा ने बताया कि कक्षा 6 से 8 तक के लिए कुल 7 अध्यापकों की नियुक्ति की गई। इनमें हिंदी विषय के 5 शिक्षक, गणित-विज्ञान के एक और अंग्रेजी विषय के एक शिक्षक शामिल हैं। साथ ही, 2 अध्यापकों का परिवीक्षा काल पूर्ण होने पर स्थाई-करण भी किया गया।
बैठक में कोषाधिकारी चित्रा सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी कुंज बिहारी भारद्वाज, प्रशासनिक अधिकारी ओम प्रकाश वर्मा और बृजमोहन शर्मा सहित वरिष्ठ सहायक नरेन्द्र सिंह आमेरा उपस्थित रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments