![]()
डूंगरपुर में चूल्हे पर खाना बनाते समय आग लगने से महिला की मौत।
डूंगरपुर के चितरी थाना क्षेत्र के फोफली बोर गांव में चूल्हे पर खाना बनाते समय एक महिला के कापड़ो में आग लग गई। हादसे में जलने से महिला की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है । मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
डूंगरपुर जिले के चितरी थाने के एएसआई रमणलाल ने बताया कि फोफली बोर निवासी रमण डिन्डोर ने रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट में बताया कि वह घर के बाहर बैठा था उसकी मां गंगा घर के अंदर चूल्हे पर खाना बना रही थी। इस दौरान अचानक घर के अंदर से गंगा की चिल्लाने की आवाज आई। जिस पर रमण दौड़कर घर के अन्दर गया तो देखा की उसकी मां गंगा आग की लपटों से घिरी हुई थी। जैसे-तैसे उसने आग बुझाई ओर अपनी मां को गंभीर अवस्था में सागवाड़ा अस्पताल लेकर पहुंचा, लेकिन ज्यादा हालत ख़राब होने से डॉक्टर ने उसे डूंगरपुर के लिए रेफर कर दिया। डूंगरपुर जिला अस्पताल लाते समय गंगा की रास्ते में मौत हो गई।
परिजनों ने शव को डूंगरपुर जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। सूचना पर पुलिस भी जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी पहुंची और शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौपा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments