☜ Click Here to Star Rating


डूंगरपुर में घट स्थापना के साथ नवरात्र का पर्व शुरू।

डूंगरपुर में “या देवी सर्वभूतेषु, शक्ति रूपेण संस्थिता, नमः तस्यै नम तस्ये नमः तस्ये नमो नमः” के मंत्रोच्चार के साथ ही आज सोमवार से शक्ति आराधना का महापर्व शुरू हो गया। शुभ मुहूर्त में देवीय मंदिरों, शक्ति पीठों और गरबा पंडालों में माता की घट स्थापना

.

हले दिन माता के शैल पुत्री को आराधना की गई।

हले दिन माता के शैल पुत्री को आराधना की गई।

शारदीय नवरात्रि के 10 दिवसीय अनुष्ठान की आज सोमवार से शुरुआत हुई। सुबह से ही देवीय मंदिरो के पट खुल गए। जिले के निठाउवा आशापुरा धाम, आसपुर के विजवा माता धाम, गलियाकोट के शीतला माता मंदिरो में दर्शनों और मां की आराधना के लिए। सुबह से भक्त पहुंचने लगे।

माता की प्रतिष्ठा के रूप में जवारो के साथ घट (कलश) स्थापना की गई।

माता की प्रतिष्ठा के रूप में जवारो के साथ घट (कलश) स्थापना की गई।

देवीय शक्तिपीठ, मंदिरों और गरबा पांडालों में माता की प्रतिष्ठा के रूप में जवारो के साथ घट (कलश) स्थापना की गई। माता की विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। पहले दिन माता के शैल पुत्री को आराधना की गई। इसके बाद शारदीय नवरात्रि के धूम शुरू हो गई। नवरात्रि का सबसे बड़ा आयोजन गरबा, डांडिया होता है।

मां की आराधना के लिए मंदिरों में पहुंचे भक्त।

मां की आराधना के लिए मंदिरों में पहुंचे भक्त।

डूंगरपुर शहर के हाउसिंग बोर्ड अम्बे माता मंदिर, शास्त्री कॉलोनी लाल माता मंदिर, न्यू कॉलोनी अम्बे माता मंदिर, कंसारा चोक, फोज का बड़ला, दर्जीवाड़ा, सोनिया चौक समेत कई जगह पर आज से गरबा की धूम शुरू होगी। गरबा पांडालों को आकर्षक सजाया गया है। रात के समय गरबा पांडाल रंग बिरंगी रोशनी से नहाए हुए नजर आएंगे।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading