☜ Click Here to Star Rating


मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारिया पूरी

झुंझुनूं जिला आज सोमवार को एक ऐतिहासिक मौके का गवाह बनेगा, जब मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान जिले में आयोजित समारोह में शामिल होकर देशभर के किसानों के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की मुआवजा राशि

.

तैयारियों की जानकारी देते अति पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र राजावत

तैयारियों की जानकारी देते अति पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र राजावत

कार्यक्रम को लेकर सोमवार सुबह जिला कलक्टर अरुण गर्ग, पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय, एडीएम अजय आर्य, डिप्टी कलेक्टर वीरेन्द्र शर्मा और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने हवाई पट्टी व सभा स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने मंच, पांडाल, बैठने की व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन और यातायात व्यवस्था सहित सभी तैयारियों की बारीकी से जांच की। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद विभागीय कर्मचारियों को समय पर सभी कार्य पूरे करने के निर्देश दिए, ताकि किसानों को किसी तरह की असुविधा न हो।

प्रोग्राम में मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री बटन दबाकर रबी सीजन 2024-25 एवं खरीफ सीजन 2024 की बीमा दावा राशि की पहली किश्त डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से किसानों के खातों में भेजेंगे।

किसानों को तैयारियों को लेकर

किसानों को तैयारियों को लेकर

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ‘प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना’ के तहत मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों के लगभग 30 लाख किसानों को 3,200 करोड़ की राशि सीधे तौर पर ट्रांसफर करेंगे।

झुंझुनूं से देशभर के किसानों के खातों में भी यह राशि ट्रांसफर होगी, जिससे प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लाभार्थियों को बड़ी राहत मिलेगी। समारोह में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चेक भी वितरित किए जाएंगे।

राज्य सरकार के कार्यकाल में (जुलाई 2025 तक) प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत अब तक कुल 148 लाख पात्र पॉलिसीधारक किसानों को 3,912.53 करोड़ रुपये के फसल बीमा क्लेम का भुगतान किया जा चुका है। इस कार्यक्रम में कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा, प्रभारी मंत्री अविनाश गहलोत, राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading