![]()
जयपुर के माणक चौक थाना इलाके में स्थित गोविंद देव मंदिर में महिलाओं की सोने की चैन तोड़ने वाली एक महिला को पुलिस ने आज गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने आरोपी बावरिया गैंग की महिला के पास से लूटी गई दो सोने की चैन रिकवर की हैं। पुलिस ने महिला को कोर्ट में
डीसीपी नॉर्थ करन शर्मा ने बताया कि चोरी, लूट, नकबजनी तथा चैन चोरी की वारदातों मे शामिल अपराधियों की धरपकड व गिरफ्तारी के लिए सभी थानाधिकारियों को कार्रवाई के आदेश दिए हुए हैं। माणकचौक में गठित निगरानी दल द्वारा थाना माणकचौक के गोविंद देव जी मंदिर मे हुई चैन चोरी की घटना का मौका मुआयना कर घटना के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे व अपराधियों के आने जाने के रास्तों पर निगरानी कर गोविन्द देव जी मंदिर मे हुई चैन चोरी वारदात करने वाली बावरिया गैंग की एक महिला को गिरफ्तार किया।
3 जून और 12 जुलाई को गोविंद देव जी मंदिर से चैन चोरी की घटना हुई। जिनमें रिपोर्ट दर्ज कर अनुसंधान शुरू करने के लिए टीम गठित की गई थी। टीम में माणक चौक थाने के एएसआई विष्णु दया, कांस्टेबल गिरधर सिंह,कांस्टेबल ममता को शामिल किया गया। टीम ने घटना स्थल के आस पास के सीसीटीवी फुटेज चैक की,मुखबीर की सूचना पर चोरी की घटना को अंजाम देने वाली बावरिया गैंग की शातिर महिला चोर साहिबा उर्फ राखी को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से दो सोने की चैन रिकवर हुई।
तरीका वारदात
आरोपी साहिबा उर्फ राखी मंदिरों में आने वाली महिला दर्शानार्थियों की भीड में शामिल होकर महिला दर्शालुओं द्वारा पहने हुए गले की चैन पर नजर रखकर मौका मिलते ही भीडं का फायदा उठा कर उनके चैन चोरी कर लेती है तथा तुरंत वहां से निकल कर अपने ठिकाने पर ना जाकर अलग अलग जगह पर शरण लेती है ताकि कोई उस पर शक ना करे तथा पुलिस उसका पता ना लगा पाये। इस पूरे ऑपरेशन में कांस्टेबल गिरधर सिंह ने विशेष काम किया,जिस से यह महिला चोर पकड़ी गई।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments