![]()
जयपुर पुलिस कमिश्नरेट के 2013 बैच का मिलन समारोह प्रोग्राम शनिवार रात होटल कालवाड़ हिल्स में आयोजित किया गया। करीब 12 साल बाद बैच के साथियों की एक-दूसरे से मिलकर आंखें नम हो गई। ड्यूटी के दौरान शहीद हुए अपने साथियों को श्रद्धांजलि देने के साथ ही पुलिस
होटल कालवाड़ हिल्स में शनिवार रात को 2013 बैच का मिलन समारोह प्रोग्राम रखा गया था। प्रोग्राम की शुरुआत में सबसे पहले पुलिस ड्यूटी के दौरान शहीद हुए साथी अजीत सिंह और मूलचंद को श्रद्धांजलि दी गई। सभी ने 2 मिनट का मौन रखा और उनकी तस्वीरों पर फूल-मालाएं अर्पित कीं। इस दौरान कई पुलिसकर्मी भावुक हो गए।
ट्रेनिंग के दिनों की यादें हुईं ताजा मिलन समारोह में सभी ने उदयपुर जिले के खेरवाड़ा स्थित पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में बिताए गए अपने प्रशिक्षण के दिनों को याद किया। जवानों ने अपने अनुभव और मजेदार किस्सों को एक-दूसरे के साथ साझा किया। सभी ने साथ मिलकर फिल्मी गानों पर डांस किया और जमकर खुशियां मनाईं। रात को बैच मेट के साथ डिनर का लुत्फ उठाया।
इस समारोह में वे पुलिसकर्मी भी शामिल हुए जिन्होंने कॉन्स्टेबल की नौकरी छोड़कर अब रेलवे, बैंक और शिक्षा विभाग जैसी अन्य सेवाओं में अपना करियर बना लिया है। सभी ने इस पहल की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे समारोह आयोजित करने का संकल्प लिया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments