☜ Click Here to Star Rating



घूमर फेस्टिवल के आयोजन को लेकर मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर में बैठक हुई।

जोधपुर में 15 नवम्बर को जिला प्रशासन की ओर से पहली बार घूमर फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा।

.

फेस्टिवल में भाग लेने के लिए महिलाएँ और 12 वर्ष से अधिक आयु की बालिकाएँ पात्र होंगी। प्रतिभागी विद्यालयों, महाविद्यालयों, डांस अकादमियों, एनजीओ, पंजीकृत सांस्कृतिक इकाइयों, क्लबों अथवा व्यक्तिगत रूप से हो सकती हैं। सभी प्रतिभागियों के लिए पंजीकरण अनिवार्य रखा गया है। समूह भागीदारी के लिए कम से कम 20 अथवा उससे अधिक प्रतिभागी नर्तकियों का होना आवश्यक होगा।

अतिरिक्त जिला कलक्टर द्वितीय सुरेन्द्र सिंह राजपुरोहित की अध्यक्षता में गुरुवार को मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर में बैठक हुई। बैठक में फेस्टिवल के आयोजन की रूपरेखा, प्रतिभागिता के मानदंड एवं पुरस्कार श्रेणियों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर पर्यटन विभाग के उपनिदेशक भानु प्रताप ने घूमर महोत्सव के महत्व और आयोजन की विशेषताओं के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की।

प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करने के लिए 5 विशेष पुरस्कार श्रेणियाँ घोषित की गई हैं। इनमें सर्वश्रेष्ठ समूह नृत्य, सर्वश्रेष्ठ समूह वेशभूषा, सर्वश्रेष्ठ समूह आभूषण, सर्वश्रेष्ठ समूह सामंजस्य तथा सर्वश्रेष्ठ समूह कोरियोग्राफी शामिल हैं।

राजपुरोहित ने कहा कि यह पहला अवसर होगा जब जोधपुर की धरा पर घूमर फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। इस महोत्सव के माध्यम से मरुस्थलीय संस्कृति, नारी शक्ति और लोक नृत्य परंपरा को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई जाएगी। उन्होंने सभी संस्थानों, संगठनों और नागरिकों से अधिकाधिक भागीदारी का आह्वान किया।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading