पाली के बांगड़ हॉस्पिटल में सड़क हादसे में घायलों का उपचार करते चिकित्साकर्मी।
पाली में गुरुवार शाम को तेज रफ्तार स्कोर्पियो बेकाबू होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई और दो जने गंभीर घायल हो गए। जिनका उपचार जारी है। इस हादसे में स्कोर्पियो भी चकनाचूर हो गई।

हादसे में पेड़ से टकराकर क्षतिग्रस्त हुई स्कोर्पियो।
रानी थाने के सोमेसर चौकी प्रभारी रमेश मीणा ने बताया कि पाली जिले के सोमेसर चौकी क्षेत्र में इंदरवाड़ा रोड पर गुरुवार शाम को स्कोर्पियो में तीन दोस्त जा रहे थे। इस दौरान अचानक बेकाबू होकर स्कोर्पियो सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार पाली जिले के भादरलाऊ गांव निवासी प्रकाश पुत्र मांगीलाल चौधरी, हर्षित सिंह शेखावत पुत्र हरि सिंह और भरत सिंह पुत्र ओम सिंह राजपुरोहित गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को उपचार के लिए बूसी हॉस्पिटल ले गए। जहां से उन्हें पाली रेफर किया गया। पाली के बांगड़ हॉस्पिटल में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायल भरत सिंह को जोधपुर रेफर किया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वही शेष दोनों घायलों का पाली के बांगड़ हॉस्पिटल में उपचार जारी है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments