नवरात्रि के पहले दिन चौथ माता मंदिर में उमड़ी भीड़।
चौथ माता मंदिर में सोमवार को नवरात्रि के पहले दिन बड़ी संख्या में भक्तों ने जाकर चौथ माता मंदिर में पूजा अर्चना की और मनौती मांगी। इस दौरान वैदिक मंत्र के साथ दोपहर में कई धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। साथ ही अखंड रामायण पाठ की शुरुआत भी की गई। नव

नवरात्रि में किया गया चौथ माता का श्रृंगार।
दोपहर 12.00 बजे हुई घट स्थापना
चौथ माता ट्रस्ट प्रशासन की ओर से दोपहर 12:00 बजे के करीब घट स्थापना की गई। साथ ही कई धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। आने वाले संवत को लेकर माता की प्रतिमा के नीचे ज्वारा बोया गया। इस दौरान सभी चौथ माता ट्रस्ट के पदाधिकारी मौजूद रहे और धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लिया।

घट स्थापना की पूजा अर्चना करते ट्रस्ट के लोग।
दूसरी ओर सोमवार को अवकाश होने के चलते भक्तों की अधिकता रही। जिसे लेकर चौथ माता ट्रस्ट प्रशासन द्वारा छाया पानी एवं रोशनी के माकूल व्यवस्था के प्रबंध किए गए। इस दौरान भक्तों की आवाजाही लगी रही। साथ ही चौथ माता मंदिर के नीचे चौथ माता सेवा समिति की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने जाकर प्रसादी ग्रहण की।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments