![]()
खेतों में गिरी बिजली लाइन। ग्रामीण इसे बार-बार सही करवाने की मांग कर रहे है।
बांसवाड़ा में पिछले कुछ महीने हुई बारिश के बाद खेतों में बिजली के पोल गिर गए थे। ग्रामीणों का कहना है कि तीन महीने से हालात ऐसे ही है।
मामला जिले के घाटोल उपखंड के नोका गांव का है। वहीं इस मामले में जेईएन का दावा है कि खेतों में पानी भरा होने की वजह से पोल को खड़ा नहीं किया गया है।
कलेक्टर को भी सौंप चुके ज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया कि 16 सितंबर को बड़लिया सरपंच सरपंच रमेश चंद्र भगोरा, कांजी भाई, सूर्य किरण, अर्जुन, लक्ष्मण, शांतिलाल, नरू भगत, रामजी भाई सहित अन्य लोगों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा था। ज्ञापन में पोल लगवाने के साथ ही लाइन सही करवाने की मांग की थी। लेकिन, कोई सुनवाई नहीं हुई।
बारिश बंद होने से अब खेतों में सिंचाई के लिए पानी की आवश्यकता पड़ रही है। ग्रामीणों ने बताया कि खेतों पोल गिरने से बिजली लाइन नीचे आ गई थी। हादसा के डर की वजह से इसे बंद कर दिया था। इसका फायदा उठाकर चोर इसे चोरी कर ले गए। इधर, पोल गिरने और लाइन नहीं होने की वजह से बिजली सप्लाई नहीं हो रही है।
बारिश में गिरे थे पोल, खेतों में पानी होने से हुई देरी
इस बारे में गनोड़ा जेईएन शशिकांत ने बताया कि बारिश के दौरान बिजली के पोल नीचे गिर गए थे। कुछ पोलो को खड़ा कर दिया गया था। बारिश के दौरान खेतों में पानी होने की वजह से देरी हुई है। अब खेत सुख गए है और दो से तीन दिनों में पोल को खड़ा कर दिया जाएगा।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments