☜ Click Here to Star Rating


पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने SI भर्ती परीक्षा पर हाईकोर्ट के फैसले को लेकर राज्य सरकार और बीजेपी पर पलटवार किया है। गहलोत ने कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा और हनुमान बेनीवाल पर भी तंज कसा है। गहलोत ने कहा- SI भर्ती परीक्षा पर हाईकोर्ट के फैसले ने भाजपा के द

.

बीजेपी जनता में तो SI भर्ती परीक्षा को लेकर अलग बात करती है और हाईकोर्ट में एफिडेविट देती है कि SI भर्ती परीक्षा रद्द नहीं करनी है। हमारे समय रीट की परीक्षा का पेपर लीक हुआ था। हमने पूरी परीक्षा रद्द की और वापस परीक्षा करवाई।

कई नेता तो टीवी पर झगड़ रहे हैं। एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं, लोग देखेंगे तो क्या कहेंगे। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में मीडिया से बातचीत करते हुए गहलोत ने कहा- पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ को लेकर गहलोत ने कहा- हम सब इंतजार कर रहे हैं कि वह राजस्थान कब आएंगे, हम तो उनका स्वागत करेंगे। हम तो पूछेंगे कि भाई क्या हुआ, क्या कारण रहा? बातचीत करेंगे।

पेपर लीक में पकड़ा 1 RPSC मेंबर बीजेपी राज में बना था गहलोत ने कहा- पेपर लीक के खिलाफ जितने कड़े फैसले हमने लिए उतने किसी सरकार ने नहीं लिए है। हमने 10 करोड़ की पैनल्टी और आजीवन कारावास का प्रावधान किया। संपत्ति कुर्क करने का प्रावधान किया। एसओजी में एंटी चीटिंग सेल बनाई। इसी कारण यह सब चीज सामने आ रही हैं। जिनके नाम आ रहे हैं, उनमें तीन RPSC मेंबर वो भी हैं, जो वसुंधरा राजे के समय अपॉइन्ट हुआ था। दो जो पकड़े गए हैं उनमें से एक अपॉइंटमेंट भाजपा के समय हुआ था। इसमें राजनीति नहीं होनी चाहिए। पेपर लीक नहीं हो, यह सुनिश्चित कैसे हो, इसके लिए पक्ष-विपक्ष मिलकर काम करें।

बेरोजगारी से ऐसा माहौल, सभी भर्तियों में पेपर लीक हुए गहलोत ने कहा- पूरे देश में बेरोजगारी से ऐसा माहौल बन गया कि तमाम राज्यों और केंद्र सरकार की ओर से आयोजित भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक होने के मामले सामने आ रहे है। आर्मी, ज्यूडिशियल, मेडिकल की नीट परीक्षा तक के पेपर लीक हुए, जिसके कारण देशभर में विवाद हुए। उत्तर प्रदेश, गुजरात, बिहार, महाराष्ट्र, पंजाब, पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में 50 से ज्यादा पेपर लीक की घटना हुईं। राजस्थान भी इससे अछूता नहीं रहा लेकिन जैसे सख्त कदम राजस्थान में उठाए गए, वो देशभर में एक मिसाल बने।

पेपर लीक के खिलाफ सबसे सख्त कानून हमने बनाया गहलोत ने क​हा- देश में पेपर लीक के खिलाफ पहले 10 साल, फिर इसे बढ़ाकर उम्रकैद की सजा, 10 करोड़ रुपए जुर्माना, दोषियों की संपत्ति कुर्क जैसा कठोर कानून सबसे पहले राजस्थान में पिछली कांग्रेस सरकार ने ही बनाया था। इस कानून के बाद ही केंद्र सरकार ने कानून बनाया पर सजा का प्रावधान कम रखा।

2021 में कांग्रेस सरकार ने पूर्व IPS और RPSC चेयरमैन रहे महेंद्र कुमावत की अध्यक्षता में कमेटी बनाई, जिसने परीक्षा प्रक्रिया को बेहतर करने के लिए सुझाव दिए, जिनके आधार पर परीक्षा प्रणाली में सुधार किए गए। हमारी सरकार के दौरान पेपर लीक, नकल आदि पर कार्रवाई के लिए SOG में एंटी चीटिंग सेल का गठन किया गया था, जिसने ऐसे कामों में सैकड़ों लोगों को जेल में बंद किया।

RPSC सदस्य बाबूलाल कटारा को हमारी सरकार ने अरेस्ट किया गहलोत ने कहा- हमारी सरकार के दौरान जिस परीक्षा में गड़बड़ी सामने आई, उसके अपराधियों को गिरफ्तार किया गया,परीक्षा को रद्द किया गया। RPSC सदस्य बाबूलाल कटारा को भी कांग्रेस सरकार के दौरान पद पर रहते हुए गिरफ्तार किया गया, जिससे एक संदेश दिया जा सके कि आरोपी किसी भी स्तर का व्यक्ति हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा।

कांग्रेस सरकार के समय रीट परीक्षा लेवल 2 की परीक्षा में अनियमितताएं सामने आईं थी, जिसे सरकार ने रद्द कर समयबद्ध तरीके से फिर परीक्षा आयोजित करवाई। पदों की संख्या को 32,000 से बढ़ाकर 50,000 से अधिक युवाओं को नौकरी दी थी। तब एसओजी ने बताया था कि कुछ 70-80 लोगों तक पेपर पहुंचा पर हमने विश्वास बहाल रखने के लिए सख्त कदम उठाए।

ये खबर भी पढ़ें-

किरोड़ी बोले-बेनीवाल आहत हुए तो माफी मांगता हूं:बेनीवाल ने कहा- वे मेरे बड़े भाई,नरेश मीणा को जेल से छुड़वाएं; एक-दूसरे को चोर-लुटेरा बताया था

कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा और RLP सांसद हनुमान बेनीवाल के बीच सुलह हो गई है। दोनों नेताओं के एक-दूसरे को लेकर तेवर बदल गए हैं। डॉ. किरोड़ी ने कहा- मेरे बयान से हनुमान बेनीवाल आहत हुए तो मैं मीडिया के सामने माफी चाहता हूं। (पढ़ें पूरी खबर)

बेनीवाल से बोले किरोड़ी- तुम लुटेरे-चोर, कागज दूं क्या:सांसद ने कहा- लुटेरे बिकाऊ आप हो, बजरी लूटी; साथ बैठने वाले को भी बेच देते हो

कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा और आरएलपी सांसद हनुमान बेनीवाल एक टीवी चैनल के लाइव शो में फोन पर बहस के दौरान भिड़ गए। दोनों ने एक-दूसरे को चोर और लुटेरा तक कह दिया। किरोड़ी ने बेनीवाल से कहा- तुम लुटेरे हो, चोर हो, मैंने खुद हाथ से पैसे दिए हैं। बेनीवाल पलटवार करते हुए बोले- लुटेरे आप हो, आप चोरों को बचाते हो, अपनी हद में रहकर बात करो। पूरी खबर पढ़ें…

किरोड़ी बोले- बेनीवाल के आरोपों से दुखी हो गया:भ्रष्टाचार के सबूत मिले तो राजनीति छोड़ दूंगा, RPSC के 3 पूर्व अध्यक्षों को गिरफ्तार करो

कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने SI भर्ती रद्द करने के हाईकोर्ट के फैसले के बाद अब फर्जीवाड़ा करके RAS बनने वालों को नौकरी से निकालने का मुद्दा उठाया है। (पढ़ें पूरी खबर)

डॉ.किरोड़ी बोले- मैं और बेनीवाल कभी एक साथ नहीं घूमे:गहलोत पर पलटवार किया; एसआई भर्ती-2021 रद्द होने पर कहा- मेहनती का फिर से चयन होगा

कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने पूर्व सीएम अशोक गहलोत के बयान पर पलटवार किया है। डॉ. किरोड़ी ने कहा कि उन्होंने(अशोक गहलोत) कहा था हम(डॉ.किरोड़ी लाल मीणा- हनुमान बेनीवाल) दोनों हेलिकॉप्टर से घूमते हैं, जबकि हम कभी एक साथ नहीं घूमे। (पढ़ें पूरी खबर)



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading