☜ Click Here to Star Rating


पूर्व भारतीय कोच राहुल द्रविड़ ने आईपीएल फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स का साथ छोड़ दिया है। फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए शनिवार को इस बात की पुष्टि की है कि द्रविड़ और टीम का साथ खत्म हो गया है। हालांकि द्रविड़ के IPL फ्रेंचाइजी से अलग होने क

.

राजस्थान रॉयल्स प्रबंधन ने बताया- राजस्थान रॉयल्स के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने आईपीएल 2026 से पहले फ्रेंचाइजी के साथ अपना कार्यकाल खत्म कर रहे हैं। राहुल कई सालों से रॉयल्स की यात्रा के केंद्र में रहे हैं। उनके नेतृत्व ने खिलाड़ियों की एक पीढ़ी को प्रभावित किया है, टीम के अंदर मजबूत मूल्यों का निर्माण किया है और फ्रेंचाइजी की संस्कृति पर एक छाप छोड़ी है।

राजस्थान रॉयल्स फ्रेंचाइजी का साथ छोड़ने पर टीम मैनेजमेंट ने द्रविड़ को फ्रेंचाइजी में कई और पद भी ऑफर किए थे, लेकिन उन्होंने किसी भी पद को लेने से साफ इनकार कर दिया। राजस्थान रॉयल्स, उसके खिलाड़ी और दुनियाभर के लाखों प्रशंसक फ्रेंचाइजी के लिए उनकी उल्लेखनीय सेवाओं के लिए राहुल को हार्दिक धन्यवाद देते हैं।

राजस्थान रॉयल्स ने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ को लेकर एक इमोशनल पोस्ट भी शेयर की है। इस पोस्ट में लिखा- पिंक में आपकी उपस्थिति ने युवा और अनुभवी दोनों को प्रेरित किया है। हमेशा रॉयल, हमेशा आभारी।

राहुल द्रविड़ ने पैर में चोट के बाद भी आईपीएल-2025 में टीम के हेड कोच की जिम्मेदारी संभाली थी।

राहुल द्रविड़ ने पैर में चोट के बाद भी आईपीएल-2025 में टीम के हेड कोच की जिम्मेदारी संभाली थी।

IPL-2025 में खराब रहा राजस्थान का प्रदर्शन राहुल द्रविड़ की कोचिंग में राजस्थान रॉयल्स आईपीएल-2025 में 14 मैचों में से केवल चार में जीत हासिल कर पाई थी। इसके चलते वो पॉइंट टेबल में नौवें स्थान पर रही थी। राजस्थान रॉयल्स के कोच बनने से पहले द्रविड़ भारतीय टीम के हेड कोच की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

द्रविड़ रॉयल्स की टीम के साथ पहले भी अलग-अलग, लेकिन बेहद अहम भूमिका में जुड़े रहे हैं। IPL के 2012 और 2013 सीजन में वे टीम के कप्तान थे। इसके अलावा 2014 और 2015 में वे टीम डायरेक्टर और मेंटोर भी रहे थे।

द्रविड़ की कोचिंग और रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने 2024 में टी-20 वर्ल्ड कप जीता था। द्रविड़ की कोचिंग में भारतीय टीम वनडे वर्ल्ड कप 2023 में फाइनल तक पहुंचने में कामयाब रही थी। द्रविड़ भारतीय टीम के मुख्य कोच के पद से हटने के बाद आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स से वापस जुड़े थे। लेकिन 1 सीजन बाद ही मुख्य कोच के पद से इस्तीफा दे दिया है।

संजू सैमसन के भी फ्रेंचाइजी छोड़ने की चर्चा राहुल द्रविड़ की कोचिंग में पिछले साल कुछ विवाद भी हुए थे। तब कहा गया कि कप्तान संजू सैमसन के साथ उनके रिश्ते अच्छे नहीं हैं। दोनों एक-दूसरे को लगातार इग्नोर कर रहे हैं। हालांकि, इन सब बातों को तब द्रविड़ ने बकवास बताया था।

वहीं, पिछले कुछ दिनों से राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन द्वारा राजस्थान रॉयल्स फ्रेंचाइजी को छोड़ने की चर्चा चल रही थी। संजू से पहले राहुल द्रविड़ के राजस्थान रॉयल्स को छोड़ने से नया विवाद शुरू हो गया है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading