राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने यमुना जल समझौते को लेकर सीएम भजनलाल शर्मा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री यमुना का पानी नीमकाथाना में लाएंगे तो मैं खुद माला पहनाने के लिए सीएम हाउस जाऊंगा।
गहलोत ने कहा- आप लगे रहो मुन्नाभाई की तरह, मुन्ना भाई एमबीबीएस की तरह। भजनलाल जी, आप भजन करते हैं, यह अच्छी बात है। हम भी करते हैं, लेकिन भजन करते-करते आप यह संकल्प करें कि यमुना का पानी मैं लेकर आऊंगा। तब जाकर मैं मानूंगा और सीएम आवास पर आकर आपको माला पहनाऊंगा।
पूर्व सीएम सोमवार को नीमकाथाना (सीकर) में मावंडा कला की कुडली की ढाणी में शहीद दयाराम सैनी की प्रतिमा का अनावरण करने पहुंचे थे।

पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने नीमकाथाना स्थित मावंडा कला की कुडली की ढाणी में शहीद दयाराम सैनी की प्रतिमा का अनावरण किया।
मैं वसुंधरा राजे के कोई काम नहीं रोकता था पूर्व सीएम ने कहा- भाजपा सरकार ने आने के बाद से पिछली सरकार की योजनाओं को बंद करने का काम किया है। भाजपा की सोच नकारात्मक है। सरकारें आती-जाती रहती हैं, लेकिन भाजपा को सकारात्मक सोच रखकर काम करना चाहिए। सरकार बदलती रहती हैं। वसुंधरा राजे जब कोई काम करती थीं। उसके बाद मैं मुख्यमंत्री बनता तो उनके कोई काम नहीं रोकता था, बल्कि मैंने आगे बढ़ाया।
झालावाड़ हादसे पर सरकार आरोप लगाने का काम कर रही झालावाड़ स्कूल हादसे पर गहलोत ने कहा- भाजपा सरकार काम करने की बजाय हर बार पिछली कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाने का काम कर रही है। सरकार आरोप तो चाहे लगाए, लेकिन इसके साथ प्रदेश में काम भी करें।

शहीद दयाराम सैनी की प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम की सभा के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
हमारे समय में लोग भ्रष्टाचार करने से डरते थे अशोक गहलोत ने कहा-

आज प्रदेश में भ्रष्टाचार की सारी हदें हो गईं। पर मैं यह दावा नहीं कर रहा कि हमारे कार्यकाल में भ्रष्टाचार पूरी तरह खत्म हो गया। अंकुश लगा था हमारे समय में। लोग डरते थे भ्रष्टाचार करते समय। लेकिन अब वह भय खत्म हो गया है। भ्रष्टाचार और अपराध चरम सीमा पर हैं।

पूर्व सीएम ने अपनी सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा- उन्होंने बुजुर्गों और दिव्यांगों को पेंशन दी थी। सीकर को संभाग और नीमकाथाना को जिले जैसी सौगात दी थी।
उन्होंने कहा- पिछली सरकार के समय बनाए गए सीकर संभाग, नीमकाथाना जिले को हटाने का काम वर्तमान भाजपा सरकार ने किया है। इसके बाद अब नीमकाथाना नगर परिषद को वापस से नगरपालिका बना दिया। इसके साथ ही यहां पर पूर्ववर्ती सरकार के समय स्थापित किए गए कई प्रशासनिक के कार्यालय भी हटाए जा रहे हैं।
………..
ये खबर भी पढ़िए…
गहलोत बोले- पंडित भजनलाल हम सबको सूट करते हैं:पांच साल राज करो, आपको कौन रोक रहा है; सीएम इंटेलिजेंस को काम में लें

पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने कहा है सीएम भजनलाल शर्मा के प्रति मेरी हमदर्दी है। पंडित भजनलाल जैसा सौभाग्य हर किसी को नहीं मिलता है। अभी इनको बने हुए डेढ़ साल हुआ है, पांच साल राज करो भाई, कौन रोक रहा है आपको? हमें तो आप सूट करते हो, पंडित भजनलाल हम सबको सूट करते हैं। पूरी खबर पढ़िए
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments