☜ Click Here to Star Rating


जुलूस के रूप में ज्ञापन देने जाते हुए कांग्रेसी

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी जालौर की बैठक जिला प्रभारी सुमन यादव के मुख्य आतिथ्य, लोकसभा प्रत्याशी वैभव गहलोत, पूर्व मंत्री सुखराम विश्नोई, पूर्व मंत्री पुखराज पाराशर के विशिष्ट आतिथ्य एवम जिलाध्यक्ष भवरलाल मेघ

.

बैठक को सम्बोधित करते हुए संगठन जिला प्रभारी सुमन यादव ने कहा कि राजस्थान में भाजपा की सरकार बने लगभग 2 वर्ष पूरे होने वाले हैं लेकिन सरकार अपनी एक भी उपलब्धि जनता को नही बता पा रही हैं क्योंकि 2 वर्षों में भाजपा ने केवल पुरवर्ती कांग्रेस सरकार की योजनाओं के नाम बदलने का ही कार्य किया है। कहने को डबल इंजन की सरकार हैं लेकिन दोनों इंजन विपरीत दिशा में काम कर रहे है

राज्यपाल के नाम कलेक्ट्रर को ज्ञापन देते हुए कांग्रेसी

राज्यपाल के नाम कलेक्ट्रर को ज्ञापन देते हुए कांग्रेसी

बेठक को संबोधित करते हुए लोकसभा चुनाव प्रत्याशी वैभव गहलोत ने कहा कि प्रदेश में जब से भाजपा की सरकार बनी है तब से प्रदेश की कानून व्यवस्था बिल्कुल चौपट हो गई है। समाचार पत्रों में आये दिन बलात्कार, लूटपाट, डकैती, चेन स्कैनिंग, बजरी माफियाओं का आतंक आदि आपराधिक घटनाओं की जानकारी प्राप्त होती है और ऐसा लगता है कि प्रदेश में पुलिस का इकबाल खत्म हो गया है। प्रदेश भर में चोरी,लूटपाट की धटनाओं में इजाफा हो रहा है।

बेठक को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री सुखराम विश्नोई ने कहा कि कांग्रेस राज में हमे सांचोर जिले के रूप में बड़ी सोगात मिली थी लेकिन भाजपा राज ने बिना कोई ठोस कारण सांचौर को जिला निरस्त कर दिया जिससे 150 से 200 किलोमीटर बैठे व्यक्तियो को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। हम सभी कांग्रेसजन कमजोर नही है विपक्ष में विरोध प्रदर्शन, धरना आंदोलन आदि करके भी आमजन की समस्याओं का निस्तारण कवाएँगे।

कांग्रेस की बैठक में मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ता

कांग्रेस की बैठक में मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ता

बेठक को संबोधित करते हुए पूर्व अध्यक्ष जन अभियोग निराकरण समिति पुखराज पाराशर ने कहा कि जिले सहित प्रदेश में बिगडती क़ानून व्यवस्था से अपराधी में भय खत्म हो गया है।प्रदेश में बलात्कार,लूट,बजरी माफिया का आतंक बढ़ रहा है। बेठक को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष भवरलाल मेघवाल ने कहा कि प्रदेश में बिजली, पानी, सड़क आदि की जनहित समस्याओं पर सरकार कोई ध्यान नहीं दे रही हैं जिससे प्रदेश वासी त्रस्त एवम व्याकुल हैं। बेठक को प्रदेश सचिव हरीश परिहार, पीसीसी द्वारा नियुक्त भीनमाल प्रभारी श्रवण पटेल,आहोर कांग्रेस प्रत्याशी सरोज चौधरी, जालोर कांग्रेस प्रत्याशी रमिला मेघवाल,पूर्व विधायक हीरालाल विश्नोई, वरिष्ठ कांग्रेसी सवाराम पटेल,प्रदेश महासचिव उम सिंह राठौड़ ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन कांग्रेस जिला प्रवक्ता योगेंद्र सिंह कुम्पावत ने किया।

बैठक समाप्ति के पश्चात् समस्त वरिष्ठ कांग्रेसजन द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम समाप्ति के पश्चात समस्त कांग्रेसजन एकजुट होकर राजीव गांधी भवन से कलेक्टर कार्यालय तक नारेबाजी करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी जालौर द्वारा बिगड़ती कानून व्यवस्था, बिजली विभाग द्वारा स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध, पंचायती राज व नगर निकाय चुनावों में देरी सहित जिले स्थानीय जनहित मुद्दों को लेकर राज्य सरकार के प्रति विरोध करते हुए महामहिम राज्यपाल महोदय राजस्थान के नाम जालोर जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया।

कार्यक्रम में मौजूद कांग्रेस के पदाधिकारी

कार्यक्रम में मौजूद कांग्रेस के पदाधिकारी

बैठक में प्रदेश महासचिव नैन सिंह राजपुरोहित, प्रदेश सचिव शहजाद अली,nsui राष्ट्रीय सचिव दिलीप चौधरी, आहोर प्रधान संतोष कंवर,संगठन महासचिव वीरेंद्र जोशी,जिला उपाध्यक्ष ईशराराम विश्नोई, जुल्फिकार अली, कल्याण सिंह बोकड़ा,nsui जिलाध्यक्ष सुष्मिता गर्ग,बंशीलाल माली,सुरेश मेघवाल, कृष्ण कुमार वनिका,महेंद्र सोनगरा, किशनाराम चौधरी, मोडाराम मीणा, कपूराराम परिहार, आंसू खान,सुरेश थांवला, चन्द्र सिंह तूरा,सूरजपाल सिंह सुराणा,वर्षा जेन,खुशाल सिंह राजपुरोहित, महेन्द्रपाल सिंह पोसाणा, लाल सिंह भुण्डवा, गोपाल देवासी, कमलसिंह, आलम खान ख़ेतलावास,मुस्ताक अली, बाबूखान, मांगीलाल भील खरल, इंद्रसिंह दहिया, आसुखान व कानाराम सिंघल सहित बड़ी में कांग्रेसजन मौजूद रहे।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading