डूंगरपुर में जीआर इंफ्रा के सबलेट ठेकेदार श्रीबालाजी कंस्ट्रक्शन के घर और ऑफिस में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की इन्वेस्टिगेशन टीम की छापेमारी।
इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के इन्वेस्टिगेशन टीम ने गुरुवार सुबह होते ही जीआर इंफ्रा के सबलेट ठेकेदार श्रीबालाजी कंस्ट्रक्शन के डूंगरपुर ऑफिस और घर पर छापेमारी की। दोनों टीमें अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर रही है। आयकर विभाग कंस्ट्रक्शन कार्यों से जुड़े डॉ

आयकर इन्वेस्टिगेशन टीम दो कारों से डूंगरपुर पहुंची।
आयकर इन्वेस्टिगेशन की टीम गुरुवार सुबह होते ही 2 गाड़ियों से डूंगरपुर पहुंची। आयकर की टीम जीआर इंफ्रा के सबलेट ठेकेदार श्रीबालाजी कंस्ट्रक्शन के तिजवड ऑफिस और शहर के प्रतापनगर स्थित घर पर छापेमारी के लिए पहुंची। दोनों टीमें के पहुंचते ही हड़कंप मच गया। श्री बालाजी कंस्ट्रक्शन नेशनल हाईवे और अन्य रोड बनाने काम करते है। ऐसे में आयकर विभाग की टीम कंस्ट्रक्शन कार्यों से जुड़े डॉक्यूमेंट के साथ ही उनमें लेनदेन की अनियमितताओं को खंगाल रही है।

श्रीबालाजी कंस्ट्रक्शन के ठेकेदार के घर भी चल रही है आयकर विभाग की कार्रवाई।
आयकर विभाग की टीम दोनों जगहों पर अलग-अलग कार्रवाई कर रही है। हालांकि, आयकर विभाग के अधिकारियों की ओर से भी अब तक कार्रवाई को लेकर कोई जानकारी मीडिया को नहीं दी गई है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments