चवरछा बांध के गेट को खोलते हुए अधिकारी व किसान
आहोर के चवरछा बांध में पूर्ण भराव के बाद मंगलवार को इसका गेट खोलकर पानी की निकासी की गई। जिसका पानी जवाई नदी में आने जवाई नदी में फिर बहाव तेज होगा। जिससे किसानों को फायदा होगा।
आहोर विधायक छगन सिंह राजपुरोहित एवं उपखंड अधिकारी आहोर सांवरमल रैगर की अध्यक्षता में चवरछा ग्राम पंचायत भवन में बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभागीय अधिकारियों, कमांड क्षेत्र के सरपंचों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने चवरछा बांध की संपूर्ण भराव स्थिति की जानकारी दी तथा पानी छोड़ने को लेकर प्रस्ताव रखा। सर्वसम्मति से निर्णय होने के बाद विधायक छगन सिंह राजपुरोहित द्वारा बांध के फाटक खोल दिए गए।

गेट खोलने के बांध से निकलता पानी व देखते हुए किसान
कुएं रिचार्ज होंगे और जल स्तर में बढ़ोतरी होगी
इस मौके पर विधायक छगन सिंह राजपुरोहित ने कहा कि चवरछा बांध का पानी जवाई नदी में छोड़े जाने से आसपास के गांवों के कुएं रिचार्ज होंगे और जल स्तर में बढ़ोतरी होगी। इससे किसानों को रबी की फसल की बुवाई करने में बड़ा लाभ मिलेगा और सिंचाई की समस्या का समाधान होगा।
इस वर्ष भी बांध का पानी छोड़े जाने से चवरछा, हरजी, मनादर, झाडोली, बिठूड़ा सहित आसपास के गांवों के किसानों को रबी की फसल में बड़ा फायदा मिलेगा।
बैठक में जल संसाधन विभाग के अधिशासी अभियंता विजेश कुमार बालेचा, प्रशासक मोहनसिंह व राजू रावल सहित जल संसाधन विभाग के अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे। गौरतलब है कि हर वर्ष बांध खाली करने की प्रक्रिया के दौरान किसानों और ग्रामीणों की सहमति से पानी जवाई नदी में छोड़ा जाता है।

बांध का गेट खोलते हुए अधिकारी व आहोर विधायक

गेट खुलने पर पानी का फूलों से स्वागत करते हुए आहोर विधायक
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments