![]()
कस्बे की विचपुरी पट्टी स्थित दिगंबर धाकड़ ऑयल मिल पर सोमवार को रसद विभाग की टीम ने छापा मारकर अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़ किया। कार्रवाई के दौरान टीम को मौके से 37 घरेलू गैस सिलेंडर, दो विद्युत मोटरें और एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा मिला, जिन्हें जब्त कर
यह पूरी प्रक्रिया न केवल अवैध है, बल्कि जानलेवा भी है। जांच के दौरान टीम ने जब सिलेंडरों के भंडारण से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे तो मौके पर मौजूद लोग कोई भी कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके। यह स्पष्ट रूप से गैस नियमों और सुरक्षा मानकों का उल्लंघन है।जैसे ही टीम ने मिल परिसर पर कार्रवाई की, आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। कुछ लोग छिपने की कोशिश करते नजर आए।
टीम ने मिल परिसर को घेर कर गैस रिफिलिंग उपकरणों को सील किया। प्रवर्तन टीम द्वारा जब्त किए गए सिलेंडरों और उपकरणों को लेकर आगे की कार्रवाई के लिए स्थानीय पुलिस को सूचना दे दी गई है। जल्द ही संबंधित लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान प्रवर्तन अधिकारी प्रदीप शर्मा और गुरदीप सिंह मौजूद रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments