![]()
बगरू में मंगलवार सुबह साढ़े छह बजे आरएसी जवान अजय कटारिया ने सरकारी राइफल से लेबर इंस्पेक्टर को गोलियों से छलनी कर डाला। सगाई टूटने से नाराज अजय ने लेबर इंस्पेक्टर शंकर लाल को 10 गोलियां मारीं। शंकर की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बा
इधर, अजय कटारिया को पुलिस बगरू थाने ले आई। पुलिस ने राइफल जब्त कर ली है। पूछताछ में अजय ने बताया कि डेढ़ साल पहले उसकी सगाई जयपुर कमिश्नरेट में तैनात एक महिला कांस्टेबल से हुई थी। उसे शंकर लाल मुंहबोली बहन मानता था। एक साल पहले शंकर और महिला कांस्टेबल से उसका विवाद हो गया। इसके बाद शंकर लाल ने सगाई तुड़वा दी। उसने कई बार महिला को मनाने की कोशिश की लेकिन बात बिगड़ती चली गई। दूसरी ओर, पुलिस का कहना है कि 10 गोलियों के खाली खोल मिले हैं। राइफल की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगा कि मौके पर कितनी गोलियां चली हैं।
थाने में घुसते ही बोला: हां! मैंने इंस्पेक्टर को मार डाला
मंगलवार को सुबह बगरू में लेबर इंस्पेक्टर शंकर लाल की हत्या के बाद मौके से साक्ष्य एकत्र करती एफएसएल की टीम। घटना स्थल से 10 गोलियों के खोल बरामद हुए हैं।
चालक को हत्या की धमकी दी…कैब चलाकर थाने पहुंचा डीसीपी हनुमान मीणा ने बताया कि अजय दिल्ली से बस से आया था। सिंधी कैंप से कैब बुक कर बगरू पहुंचा। शंकर लाल के घर से कुछ दूर पहले कैब रोक कर रेकी की। शंकर लाल मिला तो दोनों में 10 मिनट तक बहस होती रही। इसके बाद अजय ने वारदात को अंजाम दे डाला। उसने कैब चालक को धमका कर भगा दिया। फिर कैब लेकर फुलेरा चला गया। इधर, पुलिस पहुंची तो कमिश्नरेट और आस-पास के जिले में नाकाबंदी करवा दी गई। इसके बाद अजय थाने गया और सरेंडर कर दिया। थाने में घुसते ही बोला-मैंने बगरू में लेबर इंस्पेक्टर की हत्या की है। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर जयपुर पुलिस को सूचना दी।
महिला कांस्टेबल से कहा था; राइफल और 50 कारतूस लेकर आ रहा हूं, अब जिंदा नहीं बचेगा वो…
हत्याकांड में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। आरएएसी जवान को शक था कि सगाई करवाने वाले लेबर इंस्पेक्टर के मंगेतर से अवैध संबंध हैं। उसने सोमवार देर रात पूर्व मंगेतर को फोन पर कहा था कि बैग में राइफल और 50 कारतूस रख लिए हैं। सुबह आकर शंकर लाल को गोलियों से भून डालूंगा। एडिशनल डीसीपी (वेस्ट) आलोक सिंघल ने बताया- बगरू के वाटिका में इंफोटेक सिटी निवासी शंकर लाल बलाई (40) की हत्या की गई है। साल-2018 में उनकी सरोज से शादी हुई थी। उनके 4 साल और 11 महीने के दो बेटे हैं। वह जयपुर में लेबर इंस्पेक्टर के पद पर तैनात थे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments