☜ Click Here to Star Rating


डूंगरपुर में शारदीय नवरात्रि गुजराती गरबा की धुनों पर डांडिया की खनक सुनाई दे रही है।

डूंगरपुर में शारदीय नवरात्रि के गरबा को लेकर युवाओं में जबरदस्त उत्साह है। रात ढलते ही युवा सज धजकर गरबा पांडालों में देर रात तक गरबा खेलने में मस्त नजर आ रहे है। गुजराती गरबा की धुनों पर डांडिया की खनक सुनाई दे रही है।

.

डूंगरपुर जिलेभर में शारदीय नवरात्रि को लेकर पूजा अर्चना और गरबा रास के आयोजनों की धूम मची है। सुबह होते ही दैवीय और शक्ति पीठों पर माता के अनुष्ठान ओर स्तुति की जा रही है। वहीं, शाम होते ही गरबा पांडाल आकर्षक रोशनी से नहाए हुए नजर आ रहे है।

नवरात्र में गरबा पांडालों में रात होते ही गुजराती गरबा की धूम होती है शुरू।

नवरात्र में गरबा पांडालों में रात होते ही गुजराती गरबा की धूम होती है शुरू।

गरबा पांडालों में रात होते ही गुजराती गरबा की धूम शुरू होती है, जो आधी रात तक युवाओं को नाचने गाने पर मजबूर कर रही है। गुजराती के साथ ही फिल्मी रीमिक्स गानों पर युवा डांडियों के साथ ही अपने अपने अंदाज में ही गरबा खेल रहे है।

शहर के फौज का बडला, माणक चौक, मौची बाजार, कंसारा चौक, सुथारवाडा, न्यू कॉलोनी, सोनिया चौक समेत कई जगहों पर गरबा उत्सव को लेकर जबरदस्त उत्साह है। वहीं, जिले के प्रमुख शक्तिपीठ आशापुरा माता धाम, विजवामाता धाम, शीतला माता मंदिर, चामुंडा माता मंदिरों में अनुष्ठानों के आयोजन किए जा रहे है। दर्शनों के लिए भी भक्तों की भीड़ रहती है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading