![]()
कोटा में नवरात्रि की धूम अब और बढ़ने वाली है क्योंकि दैनिक भास्कर की ओर से 26 से 28 सितंबर तक बारां रोड स्थित करनी पैलेस में गरबा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। शहरवासियों में इसे लेकर खासा उत्साह है और एंट्री पास के लिए जबरदस्त पूछताछ हो रही है।
इस महोत्सव की खासियत रहेगी कपल और फैमिली एंट्री, साथ ही बेस्ट कपल, मेल-फीमेल डांसर, बेस्ट किड्स, बेस्ट फैमिली और बेस्ट ग्रुप जैसी कैटेगरी में आकर्षक पुरस्कार। इतना ही नहीं विजेताओं को डायमंड रिंग जीतने का मौका भी मिलेगा।
कार्यक्रम को और भव्य बनाने के लिए कई ब्रांड्स और संस्थान जुड़े हैं। कई सहयोगी पार्टनर इस आयोजन को समर्थन दे रहे हैं। इवेंट पार्टनर से लेकर फोटोग्राफी, डीजे, लाइटिंग और सुरक्षा तक की जिम्मेदारी नामी संस्थानों को दी गई है। इस भव्य आयोजन की मेजबानी एंकर आर्ची और आशीष झा करेंगे।
टिकट शहरभर में निर्धारित काउंटरों से उपलब्ध हैं
दैनिक भास्कर कार्यालय, सी ए डी सर्किल,भंडारी स्टेशनर्स, गुमानपुरा, रंगबाड़ी एवं स्टेशन क्षेत्र, पंकज पॉइंट्स, दादाबाड़ी,गौरी स्टाम्प टाइपिंग एन्ड ज़ेरोक्स, शिव शक्ति हॉस्पिटल के पास, 80 फिट रोड,एक्सपर्ट स्टाम्प टाइपिंग एन्ड ज़ेरोक्स, शिला चौधरी रोड़, जिम मसल्स मेकर क्लब, 69-A, आशीर्वाद आनंदम के सामने, श्रीनाथपुरम पर टिकट उपलब्ध है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments