![]()
धौलपुर शहर की टाउन चौकी से मात्र 100 मीटर दुकान से 80 हजार ले गए चोर।
धौलपुर शहर की टाउन चौकी से मात्र 100 मीटर की दूरी पर एक दुकान में चोरी हुई है। चोरों ने दुकान की शटर का ताला तोड़कर 80 हजार रुपए की नगदी चुरा ली।
डेली नीड्स की दुकान के मालिक श्रीकृष्ण बंसल ने बताया कि उनकी दुकान पर रोज सुबह 4 से 5 बजे के बीच दूध की सप्लाई आती है। रात को वह दुकान में ताला लगाकर घर चले गए थे। सुबह जब दुकान खोलने पहुंचे तो ताला टूटा हुआ मिला। दुकान में रखे दूध सप्लायर को देने वाले 80 हजार रुपए गायब थे।
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और जांच शुरू कर दी है। यह चोरी पुलिस चौकी से इतनी कम दूरी पर होने से सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments