बांसवाड़ा में त्रिपुरा सुंदरी मंदिर परिसर में गरबा महोत्सव में युवा उत्साह के साथ भाग ले रहे है।
बांसवाड़ा में शारदीय नवरात्रि में इन दिनों गरबा महोत्सव की धूम है। जिले के प्रसिद्ध आस्था के केंद्र त्रिपुरा सुंदरी मंदिर परिसर में गरबों में शहर व आसपास के गांवों से हजारों लोग गरबे का लुत्फ उठा रहे हैं। इन गरबा महोत्सव में बड़ी संख्या में लोग पारंप
बारिश के कारण देरी से शुरू हुआ गरबा इधर रविवार को देर रात तक गरबों की धुन पर लोग थिरकते रहे। हालांकि बारिश के कारण रविवार को गरबा थोड़ा देरी से शुरू हुआ। त्रिपुरा सुंदरी मंदिर परिसर में आयोजित होने वाले गरबे देर रात तक जारी रहे। लोग रात्रि के समय मंदिर में दर्शन करने व गरबों में भाग लेने के लिए पहुंचते है।

त्रिपुरा सुंदरी मंदिर परिसर में गरबे खेलते हुए।0
सुबह 5 बजे से उमड़ते है भक्त इसी तरह नवरात्रि के दिनों में सुबह 5 बजे से माता के मंदिर में दर्शन करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ती हैं। जो देर रात तक जारी रहती हैं।
सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त मंदिर परिसर में दिन व रात्रि के समय सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन सुरक्षा की ओर से पुख्ता प्रबंध रहता है। रात्रि में गरबा आयोजन के दौरान पुलिस के कई जवान परिसर में लोगों की भीड़ के बीच गश्त करते हैं। जिससे सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे।
मंदिर में मेले का आयोजन भी होता है त्रिपुरा सुंदरी मंदिर परिसर में नवरात्रि के दिनों में मेले का आयोजन भी होता तो। मेले में कई दुकानदार अपनी स्टॉल लगाते हैं। मंदिर आने वाले श्रद्धालु बड़ी संख्या में खरीददारी भी करते हैं।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments