बाड़मेर पुलिस ने विभिन्न थानों में दर्ज एनडीपीएस के 25 मामलों में जब्त किए गए 65 लाख रुपए के नशीले पदार्थों को जलाकर नष्ट किया। पुलिस ने 25 मामलों में 198.873 किलो डोडा पोस्त, 44.63 ग्राम स्मैक और 129 ग्राम एमडी को नष्ट किया।
एसपी नरेंद्र सिंह मीना ने बताया- जिले के विभिन्न पुलिस थानों में एनडीपीएस एक्ट के तहत जब्त किए गए मादक पदार्थों के नष्टीकरण को लेकर कोर्ट ने आदेश दिए। जिसमें पुलिस अधीक्षक नरेंद्रसिंह मीना की अध्यक्षता में कमेटी का गठन कर पुलिस फायरिंग रेंज में नष्ट करने योग्य मादक पदार्थों को जलाकर नष्ट किया जाए।

अवैध मादक पदार्थ को जलाकर किया नष्ट।
सबसे ज्यादा गुड़ामालानी थाने में दर्ज एनडीपीएस मामले
अवैध मादक पदार्थ जब्ती के पुलिस थाना गुड़ामालानी के 10 मुकदमे, थाना धनाऊ के 5 मुकदमे, पुलिस थाना नागाणा के 5 मुकदमे, पुलिस थाना बीजराड़ के 3 मुकदमे व थाना सेड़वा के 2 मुकदमे इस प्रकार कुल 25 मामलों में जब्त 198.873 किलो डोडा पोस्त, 34.63 ग्राम स्मैक व 129 ग्राम एमडी, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 65 लाख रुपए को गठित कमेटी की निगरानी में इलेक्ट्रिक कांटे से वजन करवाकर तेल व लकड़ियों की सहायता से जलाकर नष्ट किया।

एसपी नरेंद्र सिंह मीना ेकी अध्यक्षता में बनी कमेटी ने किया निस्तारण।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments