पाली के डिस्ट्रिक्ट क्लब में आयोजित गरबा महोत्सव में गरबा खेलते क्लब सदस्य।
नवरात्रा को लेकर इन दिनों पाली शहर में गरबे की धूम मची हुई है। शहर के विभिन्न मोहल्लों में क्षेत्र के युवाओं ने गरबा पांडाल स्थापित कर वहां मां अम्बे की प्रतिमा स्थापित की है। जहां शाम होते ही माता की आरती के बाद गुजराती गरबा गीतों पर युवा डांडिया खे
श्रीमाली समाज का रंग रात्रि-2025 श्रीमाली ब्राह्मण समाज विकास समिति पाली के देखरेख में श्रीमाली युवा संगठन पाली (गरबा मंडल) की ओर से आयोजित गरबा महोत्सव ‘‘रंग रात्रि 2025’’ का आयोजन श्रीमाली समाज ‘‘शिवबाड़ी’’ में किया जा रहा है। जिसमें गुरुवार शाम को डीजे पर बज रहे हिन्दी-गुजराती गरबा गीतों पर समाज के लोग उत्साह और उमंग से डांडिया रास खिलते नजर आए। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में मनोहर कंवर जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा भाजपा, ऐश्वर्या सांखला जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा कांग्रेस, रेखा भाटी पूर्व महापौर नगर निगम पाली, पूजा ओझा जिलाध्यक्ष विप्र फाउण्डेशन पाली, संध्या दवे शहर अध्यक्ष विप्र सेना पाली मौजूद रही। जिनका आयोजकों ने सम्मान किया। श्रीमाली समाज अध्यक्ष पी.एम.जोशी ने बताया कि आगामी तीन दिवसों में महालक्ष्मी प्राकट्योत्सव कार्यक्रम में आर्थिक सहयोग प्रदान करने वाले लाभार्थी परिवारों का बहुमान गरबा महोत्सव के दौरान किया जाएगा। युवा संगठन सदस्य संदीप दवे ने बताया कि प्रसाद का लाभ बाबूलाल, ललितकिशोर, गणपतलाल व्यास, गेमलियावास ने लिया।

पाली के शिवबाड़ी में गरबा खेलती हुए श्रीमाली समाज की महिलाएं।
डिस्ट्रिक्ट क्लब में रीमिक्स पर झूमे क्लब मेंबर पाली शहर के डिस्ट्रिक्ट क्लब दो दिवसीय गरबा महोत्सव का आयोजन हो रहा है। इसके तहत गुरुवार शाम को क्लब परिसर में आकर्षक रोशनी से सजे ग्राउंड में डीजे पर बज रहे हिन्दी-गुजराती गीतों पर क्लब के मेंबर गरबा रास खेलते नजर आए। लाइव म्यूजिकल कन्सर्ट के कलाकारों की प्रस्तुति ने क्लब मेंबर को झूमने पर मजबूर कर दिया। क्लब के सचिव पुनीत मुथा ने बताया कि बेस्ट डांस, बेस्ट ड्रेस मेल, फीमेल सहित बच्चों को पुरस्कार दिए गए। यहां क्लब के सदस्य पूरे कार्यक्रम के दौरान व्यवस्थाओं में जुटे नजर आए।

पाली के पुराना बस स्टैंड चारणिया बास में गरबा खेलते हुए मोहल्ले की महिलाएं।
गुजराती गीतों पर थिरके युवा पाली शहर के पुराना बस स्टैंड के निकट स्थित चारण समाज राजराजेश्वरी नवयुवक मंडल की ओर से गुजराती कल्चर के साथ गरबा रास का आयोजन किया जा रहा है। गुरुवार शाम को गुजराती ड्रेसेज में सजे मोहल्ले के युवा गरबा गीतों पर जमकर झूमते नजर आए। बता दे कि मूल रूप से इस बस्ती के लोग गुजरात के रहने वाले है। जिन्होंने अभी तक अपना गुजराती कल्चर नहीं छोड़ा है। पिछले कई सालों से गुजराती कल्चर अनुसार यहां गरबा रास का आयोजन किया जाता है। जिसमें माता के पांडाल में मोहल्ले के युवा गुजराती गीतों पर जमकर गरबा रास खेलते नजर आए। इस दौरान शेखर गोगिया, धीरज थूमड़िया, यशवंत, कार्तिक, प्रवीण,गौतम, कुंदन,चंदन,अरुण,मुकुल, प्रकाश, चेतन, धवन, आदित, मनोज मुनिया,वीरेंद्र,मानव, शरद,लक्की,सुनील,गौरव थूमड़िया आदि कार्यकर्ता व्यवस्था में जुटे नजर आए।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments