पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह ने बताया कि कमांडो चंपालाल (बाएं) और उसके साथी ओमप्रकाश से पूछताछ की जा रही है।
बाड़मेर में शराब कारोबारी की हत्या का आरोपी NSG कमांडो खेत में छिपकर बैठा था। हमले के 7 दिन बाद बुधवार को गुजरात के हिम्मतनगर (गुजरात) जिले से उसे पुलिस ने पकड़ा है।
आरोपी कमांडो 17 सितंबर को ही बालोतरा से प्राइवेट बस से दिल्ली भागने की फिराक में था। वह अपने साथी के साथ जैसे ही ट्रेवल कंपनी के ऑफिस पहुंचा, यहां पुलिस देख अपना इरादा बदल लिया।
दोनों उसी रात को टैक्सी से 250 किमी दूर पाली पहुंचे। यहां से ट्रेन और बसों में सफर करते हुए गुजरात भाग निकले। चंपालाल के साथी पर रेप का केस भी दर्ज है।

तस्वीर, गुजरात के हिम्मतनगर की है। यहां पुलिस ने खेत से कमांडो (बाएं से दूसरा) और उसके साथी ओमप्रकाश को गिरफ्तार किया था।
पुलिस देख दिल्ली भागने का प्लान कैंसिल किया
हत्या के बाद कमांडो चंपालाल और उसका साथी ओमप्रकाश टैक्सी से 70 किलोमीटर दूर बालोतरा पहुंचे। दोनों ने अपना मोबाइल सरनू (बाड़मेर) में ही छोड़ दिया था।
दोनों बालोतरा में ही एक प्राइवेट बस से दिल्ली भागने की फिराक में थे। यहां दोनों ने जोधपुर ट्रेवल्स से दिल्ली की टिकट भी बुक करवा ली थी। जहां से बस में बैठना था, वहां पुलिस को खड़ा देख दोनों ने प्लान बदल दिया।

कोल्ड स्टोरेज में बिताई रात
पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि इसके बाद दोनों उसी टैक्सी से पाली पहुंच गए। वहां रेलवे स्टेशन पर टिकट लेकर लोकल ट्रेन बैठकर पालनपुर पहुंचे।
वहां से ओमप्रकाश के पहचान वाले के यहां डीसा (गुजरात) के लिए निकल गए। यहां एक दिन रुकने के बाद दोनों हिम्मतनगर पहुंचे। यहां पुलिस का खतरा महसूस हुआ तो दोनों ने एक रात कोल्ड स्टोरेज में बिताई।
पुलिस को देख भागे, पीछा कर पकड़ा
एसपी नरेंद्र मीना के अनुसार पुलिस को इनपुट मिला कि दोनों हिम्मतनगर के थुन्चाल कपड़वंज कस्बा की तरफ गए हैं। दोनों एक खेत में छुपकर बैठे थे। पुलिसकर्मियों को देखे दोनों भाग निकले। करीब 2 किलोमीटर तक पीछा करने के बाद इन्हें पकड़ा गया।

जानकारी के अनुसार 17 सितंबर आपसी विवाद के बाद शराब कारोबारी खेताराम ने चंपालाल की स्कॉर्पियो को टक्कर मार दी थी। इसके बाद आरोपी कमांडो ने हमला किया था।
ओमप्रकाश पर रेप का केस भी दर्ज
पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि चंपालाल का साथी ओमप्रकाश शराब तस्करी में लिप्त रहा है। इसके खिलाफ सिणधरी थाने में आबकारी अधिनियम और बायतु में रेप का का मामला दर्ज है। वहीं, चंपालाल और मांगीलाल पर यह पहला मामला दर्ज हुआ है।
BSF को भेजी जाएगी रिपोर्ट
SP ने बताया- चंपालाल ने देश के महत्वपूर्ण सुरक्षा बल में रहकर हत्या जैसे जघन्य अपराध को अंजाम दिया है। उसे सेवा से बर्खास्त करने के लिए इसकी रिपोर्ट जल्द ही BSF को भेजी जाएगी। इस मामले को ऑफिसर स्कीम में लेकर आरोपियों को शीघ्र सजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

….
NSG कमांडो से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए…
बाड़मेर में हत्या के आरोपी NSG-कमांडो को गुजरात से पकड़ा:सर्विस वेपन से शराब कारोबारी के काट दिए थे हाथ-पैर, नशे में किया था हमला

बाड़मेर में शराब कारोबारी की हत्या का आरोपी NSG कमांडो पकड़ा गया है। वारदात के 7 दिन बाद मुख्य आरोपी चंपालाल को हिम्मतनगर (गुजरात) से डिटेन किया गया है। (पढ़ें पूरी खबर)
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments