अजमेर में एक सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक युवक बाइक की टंकी पर युवती को बैठाकर हाईवे पर तेज रफ्तार से बाइक दौड़ाता नजर आ रहा है।
इस वीडियो के सामने आने के बाद अजमेर जिला पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। मामले में अलवर गेट और आदर्श नगर थाना पुलिस जांच में जुटी है।

मामले में अलवर गेट और आदर्श नगर थाना पुलिस जांच में जुटी है।
सोशल मीडिया पर सामने आए 42 सेकंड के वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक युवक हाईवे पर बाइक चला रहा है। वही युवती टंकी पर बैठी हुई है। युवती बिना हेलमेट के नजर आ रही है, वहीं युवक हेलमेट पहनकर तेज रफ्तार में हाईवे पर बाइक दौड़ाते हुए दिखाई दे रहा है। वहीं से गुजर रहे कार सवार एक व्यक्ति ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया।
वीडियो सामने आने के बाद एडिशनल एसपी हिमांशु जांगिड़ ने इसे संज्ञान में लेते हुए अलवर गेट और आदर्श नगर थाना को युवक की पहचान कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस का कहना है की वीडियो में दिख रही बाइक का रजिस्ट्रेशन नंबर अजमेर का है और इसी आधार पर वाहन मालिक की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जाएगी
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments